भोजपुरी बवाल के पहले एपिसोड में पवन सिंह की पर्सनल लाइफ से लेकर निक नेम तक हुआ खुलासा, फैंस रह गए हैरान
Bhojpuri Bawaal Reality Show: जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी बवाल का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो गया है। पहले एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह का निक नेम बताया, जबकि निरहुआ और पाखी हेगड़े ने उनकी तारीफ की।
- Written By: सोनाली झा
भोजपुरी बवाल का ग्रैंड प्रीमियर शुरू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhojpuri Bawaal Grand Premiere: भोजपुरी मनोरंजन जगत का रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ आखिरकार दर्शकों के बीच पहुंच चुका है। लंबे समय से इस शो का इंतजार कर रहे फैंस के लिए 2 अगस्त की रात खास रही, जब जियो हॉटस्टार पर इसका ग्रैंड प्रीमियर स्ट्रीम किया गया। शो की शुरुआत से ही पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, पाखी हेगड़े, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चेहरे मंच पर नजर आए।
ग्रैंड प्रीमियर की शुरुआत पवन सिंह की दमदार आवाज से हुई, जिसमें उन्होंने भोजपुरी भाषा, संस्कृति और इंडस्ट्री की खासियत के बारे में बात की। इसके बाद माहौल तब और दिलचस्प हो गया, जब अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह का निक नेम बताया। उन्होंने हंसते हुए खुलासा किया कि इंडस्ट्री में पवन सिंह को ‘हलुमान’ के नाम से भी बुलाया जाता है। यह सुनकर मंच पर मौजूद सभी कलाकार हंस पड़े।
निरहुआ और पाखी हेगड़े ने की जमकर तारीफ
आम्रपाली ने यह भी कहा कि पवन सिंह की जिन फिल्मों में उनके किरदार का नाम ‘राजा’ होता है। इस खुलासे ने शो में मनोरंजन का तड़का और बढ़ा दिया। शो के दौरान निरहुआ ने पवन सिंह की दरियादिली का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने कहा कि पवन सिंह के बिना भोजपुरी इंडस्ट्री अधूरी है। निरहुआ ने भी उन्हें भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी धरोहरों में से एक बताया।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
टॉक्सिक विवाद पर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, कियारा आडवाणी के समर्थन में बोलीं- ये बहुत घिनौना है
लॉकअप 2 की एक्स कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला, हर्षद और शिवांगी को लेकर कही बड़ी बात
14 साल बाद बेगुनाह साबित हुए सूरज पंचोली, बोले- पुराने जख्म फिर हरे कर देती है हर झूठी हेडलाइन
पर्सनल लाइफ के विवादों का भी हुआ जिक्र
ग्रैंड प्रीमियर में पवन सिंह की निजी जिंदगी से जुड़े विवादों और उनके संघर्षों पर भी चर्चा की गई। शो में उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई, जिससे दर्शकों को उनके व्यक्तित्व का दूसरा पक्ष भी देखने को मिला। उनका ग्रैंड इंट्रोडक्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
कब और कहां देखें भोजपुरी बवाल
निर्माताओं का दावा है कि ‘भोजपुरी बवाल’ पूरी तरह अनस्क्रिप्टेड शो है, जिसमें बिना किसी बनावटी ड्रामे के कलाकारों की असली बातचीत और व्यक्तित्व देखने को मिलेगा। शो का प्रीमियर रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर किया गया, जबकि रात 10 बजे कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण हुआ। प्रोमो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दावा किया था कि यह शो मनोरंजन के मामले में कई बड़े रियलिटी शोज को कड़ी टक्कर देगा।
