फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Karan Johar Emotional Post: फ्रेंडशिप डे पर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर बचपन के अकेलेपन, अपूर्व मेहता के साथ दोस्ती और मां के आईसीयू में रहने के कठिन दौर को याद किया।
- Written By: सोनाली झा
करण जौहर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Karan Johar Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के उन दोस्तों को याद किया जिन्होंने हर मुश्किल दौर में उनका साथ दिया। करण ने बताया कि बचपन में वह खुद को बेहद अकेला महसूस करते थे, लेकिन समय के साथ कुछ ऐसे दोस्त मिले जिन्होंने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।
इंस्टाग्राम पर लिखे लंबे नोट में करण जौहर ने बताया कि बचपन में वह एक प्लस-साइज बच्चे थे और अक्सर अपनी बिल्डिंग की खिड़की से दूसरे बच्चों को खेलते हुए देखते रहते थे। उन्होंने लिखा कि उस समय उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता था कि उनके कोई दोस्त क्यों नहीं हैं। इकलौते बच्चे होने की वजह से वह अक्सर खुद पर तरस खाते थे और अकेलापन महसूस करते थे।
अपूर्व मेहता से दोस्ती ने बदली जिंदगी
करण जौहर ने अपने दूसरे खास दोस्त अपूर्व मेहता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में सेक्शन बदलने के बाद वह फिर से अकेले पड़ गए थे। तभी उनकी प्रिंसिपल ने पूरी क्लास से पूछा कि करण का दोस्त कौन बनेगा। कुछ देर की खामोशी के बाद अपूर्व मेहता ने हाथ उठाया और वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। अपूर्व ने न सिर्फ उन्हें नए दोस्त बनाने में मदद की, बल्कि उन्हें अपने कॉम्प्लेक्स, जैसे वजन, शर्म और असुरक्षा से बाहर निकलने का आत्मविश्वास भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल के पहले एपिसोड में पवन सिंह की पर्सनल लाइफ से लेकर निक नेम तक हुआ खुलासा, फैंस रह गए हैरान
टॉक्सिक विवाद पर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, कियारा आडवाणी के समर्थन में बोलीं- ये बहुत घिनौना है
लॉकअप 2 की एक्स कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला, हर्षद और शिवांगी को लेकर कही बड़ी बात
Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
मां की बीमारी के दौरान मिला दोस्तों का साथ
करण जौहर ने अपनी पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि हाल ही में उनकी मां करीब 15 दिनों तक आईसीयू में भर्ती थीं। इस कठिन समय में उनके दोस्तों ने उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां अब स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं और इस अनुभव ने उन्हें यह एहसास कराया कि असली दौलत पैसा नहीं, बल्कि अपने लोग होते हैं।
दोस्ती सबसे बड़ा निवेश है
अपने नोट के अंत में करण जौहर ने लिखा कि जिंदगी में चाहे कितनी भी सफलता मिल जाए, लेकिन दोस्ती से बड़ा कोई निवेश नहीं होता। उन्होंने अपने सभी दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहने वाले हर दोस्त के प्रति वह हमेशा वफादार और आभारी रहेंगे।
