Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टॉक्सिक विवाद पर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, कियारा आडवाणी के समर्थन में बोलीं- ये बहुत घिनौना है

Huma Qureshi Reaction: कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स पर हो रही ट्रोलिंग के बीच हुमा कुरैशी उनके समर्थन में उतरीं। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को अपने सवालों का जवाब खुद मिल जाएगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 02, 2026 | 09:10 PM

कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Huma Qureshi Reaction On Kiara Advani Trolling: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चल रहे विवाद और कियारा आडवाणी की ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी राय रखी है। फिल्म के गाने ‘तबाही’ में कियारा और अभिनेता यश के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। कुछ यूजर्स शादीशुदा होने और हाल ही में मां बनी कियारा आडवाणी के ऐसे दृश्य करने पर सवाल उठा रहे हैं।

यूट्यूब शो ‘बी ए मैन यार’ में बातचीत के दौरान होस्ट निखिल तनेजा ने इस मुद्दे पर सवाल किया कि आखिर कियारा को यश की तुलना में ज्यादा ट्रोल क्यों किया जा रहा है। इस पर हुमा कुरैशी ने साफ शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये बहुत बीमार है, घिनौना है। लेकिन मुझे लगता है कि इस फिल्म की महिलाएं आखिर में हंसेंगी। हर चीज को डिफेंड करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि आप शब्दों से लोगों की सोच नहीं बदल सकते। हुमा का मानना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की राय खुद बदल सकती है और अभी बिना पूरी फिल्म देखे किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।

कियारा आडवाणी लगातार हो रही हैं ट्रोल

गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ के रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने उनके इंटीमेट सीन्स पर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं, ट्रोल्स ने उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी निशाना बनाया और उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर भी इस मुद्दे को लेकर कई टिप्पणियां कीं। हालांकि, कियारा या सिद्धार्थ की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

लॉकअप 2 की एक्स कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला, हर्षद और शिवांगी को लेकर कही बड़ी बात

14 साल बाद बेगुनाह साबित हुए सूरज पंचोली, बोले- पुराने जख्म फिर हरे कर देती है हर झूठी हेडलाइन

खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं- बिल्कुल जमीन से जुड़े हैं

GEN-Z ट्रेंड में रंगे अनुपम खेर, वायरल छात्र प्रदर्शन वाली रील को बोमन ईरानी और रणवीर शौरी संग किया रीक्रिएट

ये भी पढ़े- लॉकअप 2 की एक्स कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला, हर्षद और शिवांगी को लेकर कही बड़ी बात

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले इसके गाने और कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों और समीक्षकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।

Huma qureshi reaction kiara advani over toxic trolling yash song

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 09:10 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kiara Advani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.