Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल

Aniruddhacharya On Pawan Singh: अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने शिकायत की कि उसका पति पवन सिंह का उदाहरण देकर उसे घर से निकालने की बात करता है।
Aniruddhacharya On Pawan Singh and Jyoti Controversy Viral Video
अनिरुद्धाचार्य, पवन सिंह और ज्योति सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Aniruddhacharya On Pawan Singh Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला किसी फिल्म या गाने का नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो का है, जिसमें एक महिला ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने अपने पति की शिकायत करते हुए पवन सिंह का नाम लिया। महिला की बात सुनकर अनिरुद्धाचार्य भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अनिरुद्धाचार्य के शिविर में पहुंचकर अपनी पारिवारिक समस्या बताती है। महिला कहती है कि उसका पति उसे घर से निकालने की धमकी देता है और इसके पीछे वजह भी बेहद अजीब बताता है। महिला ने कहा कि मेरे पति कहते हैं कि जैसे पवन सिंह ने ज्योति सिंह को छोड़ दिया, वैसे ही मैं भी तुझे छोड़ दूंगा।

अनिरुद्धाचार्य भी रह गए हैरान

महिला की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। महिला की बात सुनने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने सबसे पहले पूछा कि ये पवन कौन हैं? इस पर महिला ने जवाब दिया कि वो बिहार के बड़े सुपरस्टार हैं। इसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तो जो भैया पवन हैं, वो सुन लो मेरी बात। आपने अपनी पत्नी को निकाला, तो इनके पति ने भी इन्हें निकाल दिया। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि इसके बाद उन्होंने गंभीर अंदाज में रिश्तों और समाज पर भी बात की।

पवन सिंह को लेकर दी सलाह

अनिरुद्धाचार्य ने महिला को सलाह देते हुए कहा कि वह सीधे पवन सिंह के पास जाएं और उनसे कहें कि आप अपनी पत्नी को वापस रखिए, आपके कारण मेरा घर टूट रहा है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में बड़े सितारों की जिंदगी का असर आम लोगों पर भी पड़ता है, इसलिए उन्हें अपने निजी रिश्तों को लेकर जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए।

लंबे समय से चर्चा में है रिश्ता

बता दें कि पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। मामला कोर्ट तक पहुंचा और फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com