Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लॉकअप 2 की एक्स कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला, हर्षद और शिवांगी को लेकर कही बड़ी बात

Pamela Serena Elimination: पामेला सेरेना ने लॉक अप 2 के अनुभव, आकांक्षा चमोला के साथ अपनी दोस्ती और अपने पुराने सट्टेबाजी से जुड़े खुलासे पर बात की। उन्होंने रितेश देशमुख और फराह खान की तारीफ की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 02, 2026 | 08:39 PM

पामेला सेरेना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pamela Serena Elimination On Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के हालिया एलिमिनेशन में पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी का सफर खत्म हो गया। शो से बाहर आने के बाद पामेला ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने अनुभव, शो के अंदर बने रिश्तों और अपने पुराने विवादित खुलासों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत में रियलिटी शो का अनुभव उनके लिए बिल्कुल अलग रहा और यहां उन्होंने काफी कुछ नया सीखा।

पामेला ने कहा कि यूएई और यूके के रियलिटी शोज की तुलना में भारत के रियलिटी शोज का माहौल काफी अलग है। उनके मुताबिक, विदेशों के कई शोज में ज्यादा विवाद और टकराव देखने को मिलते हैं, जबकि भारत में खिलाड़ियों को अपनी हर बात और व्यवहार को लेकर काफी सतर्क रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना होता है।

कंटेस्टेंट्स को लेकर भी रखी राय

शो के प्रतिभागियों के बारे में बात करते हुए पामेला ने कहा कि हर कंटेस्टेंट की अपनी अलग पहचान है। हालांकि, उनकी नजर में हर्षद और शिवांगी ऐसे प्रतियोगी हैं, जो किसी भी टिप्पणी या मजाक को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते। वहीं उन्होंने कहा कि शो के दौरान आकांक्षा चौधरी का असली व्यक्तित्व धीरे-धीरे सामने आया और समय के साथ उनके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला।

सम्बंधित ख़बरें

14 साल बाद बेगुनाह साबित हुए सूरज पंचोली, बोले- पुराने जख्म फिर हरे कर देती है हर झूठी हेडलाइन

खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं- बिल्कुल जमीन से जुड़े हैं

GEN-Z ट्रेंड में रंगे अनुपम खेर, वायरल छात्र प्रदर्शन वाली रील को बोमन ईरानी और रणवीर शौरी संग किया रीक्रिएट

Bhojpuri Bawaal: आम्रपाली दुबे के मां बनने के फैसले ने सबको किया हैरान, निरहुआ के भी उड़े होश

पुराने सीक्रेट पर जताया पछतावा

‘लॉक अप 2’ के एक टास्क के दौरान पामेला सेरेना ने अपनी स्टूडेंट लाइफ से जुड़ा एक राज साझा किया था। उन्होंने बताया था कि किशोरावस्था में वह क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं। इंटरव्यू में इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उस समय उनकी उम्र करीब 15-16 साल थी और अब उन्हें उस बात पर पछतावा है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अपने उस फैसले पर बिल्कुल गर्व नहीं है।

ये भी पढ़े- खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने की रोहित शेट्टी की तारीफ, बोलीं- बिल्कुल जमीन से जुड़े हैं

आकांक्षा चमोला संग दोस्ती पर भी दी सफाई

आकांक्षा चमोला के साथ अपनी दोस्ती और उस पर उठी चर्चाओं को लेकर पामेला ने कहा कि वह किसी इंसान को उसकी निजी पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि उसके व्यवहार से आंकती हैं। उन्होंने कहा कि शो में उन्होंने जो दोस्ती की, वह पूरी ईमानदारी से निभाई। साथ ही उन्होंने आकांक्षा के एक वायरल बयान को लेकर भी सफाई दी और कहा कि उसे गलत संदर्भ में समझा गया।

Pamela serena elimination akanksha chamola lock upp 2 update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 08:39 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Riteish Deshmukh
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.