- Hindi News »
- Entertainment »
- B Praak Threat Lawrence Bishnoi Ransom Demand
बी प्राक को जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती की मांग से हड़कंप
B Praak Kidnapping Threat: पंजाबी सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
- Written By: सोनाली झा

बी प्राक को जान से मारने की धमकी (सोर्स-सोशल मीडिया)
B Praak Threat: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक बी प्राक को एक गंभीर धमकी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी ओर से भारी भरकम फिरौती की धमकी दी गई है। धमकी सीधे बी प्राक को नहीं, बल्कि उनके करीबी सहयोगी और पंजाबी सिंगर दिलनूर के जरिए दी गई, जिससे मामला और गंभीर रूप ले चुका है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
दिलनूर की शिकायत के अनुसार, 5 जनवरी को उन्हें विदेश के नंबर से दो कॉल आए, जिन्हें उन्होंने रिसीव नहीं किया। अगले दिन यानी 6 जनवरी को फिर से वही नंबर कॉल किया। इस बार दिलनूर ने कॉल उठाया, लेकिन बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने फोन काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें खुले तौर पर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि अगर किसी भी व्यक्ति से संपर्क किया गया या इसे फर्जी कॉल समझा गया, तो गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं।
आरजू बिश्नोई का दावा
धमकी भरे ऑडियो में कॉलर ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया और दावा किया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। कॉलर ने कहा कि यह कॉल विदेश से की जा रही है और बी प्राक को एक हफ्ते में फिरौती चुकानी होगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। शुरुआती तौर पर कॉल डिटेल्स, वॉयस रिकॉर्डिंग और विदेशी नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। फिलहाल पंजाब पुलिस ने मामले पर आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल से सोचते हैं, इसलिए फंस जाते हैं…’ Salman Khan को लेकर दोस्त ने खोले बचपन के राज
8 साल बाद भी कायम दबदबा! 8.2 IMDb रेटिंग वाली इस थ्रिलर के आगे नई सीरीज भी फेल, जानें कहां है उपलब्ध
मां बनने के बाद बड़े पर्दे पर कियारा आडवाणी की होगी धमाकेदार वापसी, इस डायरेक्टर संग नई फिल्म की पक्की!
OTT पर फिर चलेगा शाहिद कपूर का जादू! ‘फर्जी 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान, शूटिंग काफी हद तक हुई पूरी
बी प्राक का करियर
बी प्राक, जिनका असली नाम प्रतीक बच्चन है, भारतीय संगीत जगत का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर की थी। ‘मन भरया’ से बतौर सिंगर उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘तेरी मिट्टी’, ‘फिलहाल’, ‘फिलहाल 2 मोहब्बत’, ‘रांझा’, ‘केसरी’, ‘गुड न्यूज’, और ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में गाने दिए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री
इस धमकी के बाद न सिर्फ बी प्राक बल्कि पूरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिछले वर्षों में कई कलाकारों को धमकियों का सामना करना पड़ा है, जिससे पुलिस और प्रशासन के लिए यह चुनौती और भी गंभीर हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि कलाकारों की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।
B praak threat lawrence bishnoi ransom demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बड़ी फैमिली के लिए आई दमदार Electric SUV, Toyota Highlander EV देगी 515KM रेंज, Kia EV9 को सीधी टक्कर
Feb 12, 2026 | 05:15 AM9 साल की उम्र में मां को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; जानें मजदूरी कर लिंकन कैसे बने अमेरिका के राष्ट्रपति?
Feb 12, 2026 | 05:05 AMपार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है पावरफुल टॉनिक!
Feb 12, 2026 | 05:00 AMस्वामी दयानंद सरस्वती: अंधविश्वास को तर्क से चुनौती देने वाले वो संन्यासी, जिनकी कहानी लाखों के लिए है प्रेरणा
Feb 12, 2026 | 04:00 AMदिल्ली में जुटेंगे दुनिया के सबसे बड़े AI दिग्गज, क्या बदलेगा भारत का भविष्य?
Feb 12, 2026 | 03:06 AMAaj Ka Rashifal 12 February: धनु और कुंभ राशि के लिए रोमांस से भरा रहेगा दिन, जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग
Feb 12, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में वेस्टइंडीज का धमाका, इंग्लैंड की हार, अब नेपाल के पास भी है सुपर-8 में पहुंचने का सुनहरा मौका
Feb 11, 2026 | 11:55 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














