ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में अथिया शेट्टी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस ने लुटाया प्यार, तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अथिया शेट्टी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी एंजॉय कर रही हैं। वहीं अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी अपने इस खूबसूरत सफर की झलकियां
शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अपने बेबी बंप को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती दिखाई हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस ने बुधवार को जो लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है। उसमें ब्लैक फुल-स्लीव टॉप और व्हाइट फ्लोई स्कर्ट में वह एकदम एलिगेंट लुक दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस दौरान बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अथिया के चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर अब फैंस और खास दोस्त इन तस्वीरों पर अपना प्यारल लुट रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
साथ ही दोनों के परिवारों को नए मेहमान आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। वहीं अथिया की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और उनके इस प्रेग्नेंसी ग्लो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी पोस्ट पर कमेंट कर इस कपल को ढेर सारी बधाइयां दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
शादी के दो साल बाद माता-पिता बनने जा रहें कपल
आपको बता दें, अथिया और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 में अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को नाम देते हुए शादी रचाई थी। अब शादी के 2 साल बाद दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि, स्टार कपल ने पिछले साल नवंबर में जानकारी दी थी कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। अथिया ज्यादातर समय पति केएल राहुल के साथ उनकी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज के दौरान उनके साथ ही रह रही थीं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसी बीच राहुल और अथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फैंस भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वो अपने नन्हे मेहमान का स्वागत कब करेंगे। फिलहाल, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं और फैंस भी उनकी इस खूबसूरत जर्नी को देख कर बेहद खुश हैं।
