Asrani Death: कितने दौलतमंद थे बॉलीवुड के ‘कॉमेडी किंग असरानी’, जानें उनकी एजुकेशन और पूरी नेटवर्थ
Asrani News In Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर असरानी का आज यानी 21 अक्टूबर को निधन हो गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अभिनेता की नेटवर्थ कितनी थी और वो कितने पढ़े लिखे थे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
असरानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Asrani Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता असरानी अब हमारे बीच नहीं हैं। लंबी बीमारी के बाद, 20 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे उन्होंने मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में अंतिम सांस ली। 84 वर्ष की उम्र में निधन होने के कुछ ही घंटे बाद उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।
असरानी का जन्म राजस्थान के जयपुर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल से की और इसके बाद राजस्थान कॉलेज, जयपुर से ग्रेजुएशन पूरी की। एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाले असरानी ने अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए ऑल इंडिया रेडियो, जयपुर जॉइन किया, जहां उन्होंने वॉइस आर्टिस्ट के रूप में काम किया।
कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं असरानी
दरअसल, असरानी ने न केवल कॉमेडी और अभिनय में अपनी पहचान बनाई, बल्कि डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी अपनी छाप छोड़ी। उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें न केवल शोहरत दिलाई बल्कि आर्थिक रूप से भी संपन्न बनाया। मुंबई में उनका अपना घर है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 48 करोड़ रुपए थी, जो उन्होंने परिवार के लिए छोड़ दी।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मी करियर की बात करें तो असरानी ने 1967 में ‘हरी कांच की चूड़ियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अपने 58 साल के लंबे करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनके हास्य और अलग अंदाज को दर्शकों ने हमेशा सराहा। फिल्म ‘शोले’ में उनका किरदार आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’, ‘छोटी सी बात’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक बना दिया।
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: छठ पर्व पर जरूर देखें ये भोजपुरी फिल्में, त्योहार बन जाएगा और भी खास
आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे अभिनेता
हाल ही में असरानी प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नजर आने वाले थे। उन्होंने अगस्त 2025 में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने वाली थी। अब यह देखना बाकी है कि उन्होंने इस फिल्म का शेड्यूल पूरा किया या नहीं। असरानी केवल एक कॉमेडियन या अभिनेता नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपने लंबे करियर में भारतीय सिनेमा में हास्य और अभिनय की कई यादगार मिसालें छोड़ी हैं। उनका योगदान बॉलीवुड की धरोहर में हमेशा जीवित रहेगा।
