-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ashok Pandit Sharp Question On Ranveer Allahbadias Comment
‘गंदी कॉमेडी कब तक?’, रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर अशोक पंडित का तीखा सवाल!
- Written By: अदिति भंडारी
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे "गंदा" कहा। सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्र कॉमेडी पर चिंता जताते हुए उन्होंने जिम्मेदारी की जरूरत पर जोर दिया।

'गंदी कॉमेडी कब तक?', रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी पर अशोक पंडित का तीखा सवाल! (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे “गंदा” और “आपत्तिजनक” करार देते हुए कहा कि इस तरह के मजाक को समाज में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
एएनआई से बातचीत में पंडित ने कहा, “मैं रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी की पूरी तरह से निंदा करता हूं। उनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर आपत्तिजनक है, खासकर हमारे समाज में। भारत एक ऐसा देश है जहां माता-पिता का सम्मान किया जाता है, और ऐसे मजाक की कोई जगह नहीं है।”
उन्होंने सोशल मीडिया और कॉमेडी शो में बढ़ते आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने 2015 में एआईबी (AIB) रोस्ट विवाद को याद करते हुए कहा कि इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने की अनुमति कौन देता है। पंडित ने कहा कि “इस तरह की गंदी कॉमेडी को बढ़ावा देने का लाइसेंस किसने दिया? हम और दर्शक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। जब मैंने 2015 में AIB शो देखा, जिसमें बड़े सितारे भी शामिल थे, तो मैं चौंक गया था।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये कौन सा शो है, मुझे पता नहीं’, क्या समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ से अनजान हैं बॉबी देओल?
India’s Got Latent से बदली किस्मत, आज करोड़ों के मालिक हैं समय रैना, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान
India’s Got Latent Controversy: समय रैना पर भड़के सुनील पाल, कहा- ‘तेरे मुंह से गंदगी क्यों निकलती है?’
India’s Got Latent 2: लैंगिक भेदभाव के खिलाफ बोले समय रैना, फैंस ने कहा- यही है असली स्टैंड
अशोक पंडित ने जोर देकर कहा कि गाली-गलौज और लोगों का अपमान करना कॉमेडी नहीं है। उन्होंने कहा, “गंदगी, बुरे शब्द और आरोप लगाना कॉमेडी नहीं है। यह चिंता का विषय है कि ऐसा कंटेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस शो की लोकप्रियता ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि हमारी मानसिकता कैसी हो गई है।”
विवाद की शुरुआत तब हुई जब इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी से पूछा, “क्या आप अपने माता-पिता को देखना पसंद करेंगे… या एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?” इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई, जिसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मखीजा, समय रैना और शो के आयोजकों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की गई।
मामले के तूल पकड़ने के बाद समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए और जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसी बीच, रणवीर इलाहाबादिया ने भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणी अनुचित थी। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने युवा दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर गंभीर हैं और इस घटना से सबक लेंगे। यह विवाद सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्र कॉमेडी और जिम्मेदारी की बहस को फिर से सामने ले आया है।
– एजेंसी इनपुट के साथ
Ashok pandit sharp question on ranveer allahbadias comment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
Jun 24, 2026 | 07:04 PMअलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Jun 24, 2026 | 07:03 PM‘हमें न्याय की अपेक्षा है…’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे, ऑपरेशन टायगर से मची खलबली
Jun 24, 2026 | 06:46 PMभारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
Jun 24, 2026 | 06:29 PMNashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
Jun 24, 2026 | 06:28 PMRamayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Jun 24, 2026 | 06:28 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर हिंदूवादियों का पलटवार, बोले- आस्था पर राजनीति बंद करे विपक्ष
Jun 24, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














