मुंबई : अरुण गोविल (Arun Govil) आज अपना 64वां जन्मदिन (Birthday) मना रहे है। उनका जन्म 12 जनवरी, 1958 को मेरठ (Meerut), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हुआ था। अरुण गोविल एक अभिनेता (Actor), निर्माता और राजनीतिज्ञ (Politician) है। उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों (Films) में अपना अभिनय (Acting) किया है। जिसमें हिंदी, भोजपुरी, ब्रजभाषा, उड़िया और तेलुगु है।
अरुण गोविल 1987 की हिट टेलीविजन श्रृंखला रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते है। उनके पिता चंद्र प्रकाश गोविल एक सरकारी अधिकारी थे। अरुण गोविल ने अभिनेत्री और डिजाइनर श्रीलेखा से शादी की, उनको एक बेटा अमल और एक बेटी सोनिका है। रामानंद सागर की टेलीविजन श्रृंखला ‘विक्रम और बेताल’ में अरुण गोविल ने विक्रमादित्य का अभिनय किया। इसी के साथ ही वह ‘विश्वामित्र’ टीवी श्रृंखला में हरिश्चंद्र और टीवी श्रृंखला ‘बुद्ध’ में बुद्ध का अभिनय किया।
अरुण गोविल 18 मार्च, 2021 को राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वहीं अगर इनके फिल्मों की बात करें तो इन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है। साल 1977 में इनकी पहली फिल्म ‘पहेली’ है, वहीं इन्होंने फिल्म ‘सावन को आने दो’, सांच को आंच नहीं, राधा और सीता, कमांडर, जुदाई, गुमसुम, गंगा धाम, लाल चुनरिया, कानून मेरी मुट्ठी में, युद्ध, बादल, कर्मयुद्ध, दिलवाला, देवर भाभी (भोजपुरी फिल्म), बाबूल प्यारे (भोजपुरी फिल्म), गांव देश (भोजपुरी फिल्म), बृज भूमि (ब्रज), उपेंद्र (कन्नड़ फिल्म), बिधिर बिधन (बंगाली फिल्म), बुक भरा भालोबाशा (बंगाली फिल्म), एडु कोंडालास्वामी (तेलुगु फिल्म), गोविंदा गोविंदा (तेलुगु फिल्म), ग्रेट रॉबरी (तेलुगु फिल्म) में अपनी भूमिका निभाई।
अरूण गोविल के टेलीविजन सीरियल में विक्रम और बेताल, फूलवंती, मशाल, रामायण, लव कुश, विश्वामित्र, जय वीर हनुमान, बसेरा, बुद्धा, गायत्री महिमा आदि शामिल है।
Arun govil played the character of ram in ramayana know his unheard things