-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Arjun Kapoor Expressed His Excitement For No Entry 2 And Now I Am Getting A Chance
Arjun Kapoor ने ‘नो एंट्री 2’ के लिए अपनी उत्सुकता की जाहिर, बोले- और अब मौका मिल रहा है…
- Written By: सोनाली झा
अर्जुन कपूर ने निर्देशक अनीस बज्मी के साथ 'नो एंट्री 2' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि अगर आप लोगों को हंसा सके, तो इससे अच्छी कोई फीलिंग नहीं होती। मैंने एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी भी की है।

अर्जुन कपूर ने 'नो एंट्री 2' के लिए उत्सुकता की जाहिर
मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर ने साल 2017 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘मुबारकां’ में निर्देशक अनीस बज्मी के साथ काम किया था। अब एक बार फिर से एक्टर अनीस बज्मी के साथ ‘नो एंट्री 2’ में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए एक मीडिया से बात की।
अर्जुन कपूर ने कहा कि कॉमेडी एक ऐसी विधा है जिसका हम सभी दर्शक सिनेमाघरों में आनंद लेते हैं। अगर आप लोगों को हंसा सके, तो इससे अच्छी कोई फीलिंग नहीं होती। मैंने एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी भी की है। मैं अनीस भाई के साथ ‘मुबारकां’ कर चुका हूं और अब मौका मिल रहा है, इसलिए उम्मीद है कि जल्दी चालू होगा..बाद में और जानकारी साझा करूंगा, लेकिन हां, मैं और कॉमेडी करने के लिए उत्सुक हूं।
साल 2005 में आई ‘नो एंट्री’, जिसका निर्देशन भी बज्मी ने ही किया था, 2005 में रिलीज होने पर बहुत बड़ी सफलता मिली थी। सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान और बिपाशा बसु, लारा दत्ता और ईशा देओल जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी तीन विवाहित पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नियों से अपने विवाहेतर संबंधों को छिपाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: फिल्म ‘सतलुज’ के प्रदर्शन पर रोक क्यों ? सत्य से दिक्कत क्या है?
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Satluj Movie Controversy:’सतलुज’ बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?
Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है
‘सिंघम अगेन’ में अपना एक्शन अवतार दिखाने के बाद, अभिनेता अर्जुन आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अपना हास्यपूर्ण पक्ष दिखाने के लिए तैयार हैं, जिसमें भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। राजधानी में अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान, उन्होंने फिल्म के शीर्षक के बारे में बात करते हुए कहा था कि यह एक बहुत ही अनोखा शीर्षक है। जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो सबसे पहले शीर्षक ने मेरा ध्यान खींचा, क्योंकि मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कपूर ने कहा कि मुदस्सर अज़ीज़ ने एक मराठी शो देखा है और उन्होंने वहीं से इस शीर्षक के लिए प्रेरणा ली। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल, शक्ति कपूर और अन्य कलाकार भी हैं। रकुल ने बताया कि उन्होंने ‘इक्क वारी’ गाने का हुक स्टेप कैसे सीखा। गाने का हुक स्टेप थोड़ा जटिल था और यह आसान नहीं था। इसलिए, जब हम तीनों रिहर्सल कर रहे थे, तो वह कोने में खड़े होकर हमें देख रहे थे और इसे रिकॉर्ड कर रहे थे।
Arjun kapoor expressed his excitement for no entry 2 and now i am getting a chance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
Jul 09, 2026 | 05:58 PME20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














