Arjun Kapoor And Malaika Arora Seen Together Again Both Cute Movement Viral On Social Media
फिर साथ दिखे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा! वायरल हुआ दोनों का क्यूट मूवमेंट, फैंस ने भी दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन’ में पहुंचे। इस दौरान मलाइका के डांस मूव्स को देख वह हैरान रह गए। अब दोनों का क्यूट मूवमेंट काफी वायरल हो रहा है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन’ के मंच पर पहुंचे। इस दौरान उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और उनके बीच मस्ती देखने को मिली और उनका यह क्यूट मूवमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, शो के कंटेस्टेंट्स ने मलाइका अरोड़ा को एक डांस ट्रिब्यूट दिया। तब मलाइका ने भी अपने डांस मूव्स दिखाए, जिसे देखकर दर्शकों के साथ-साथ अर्जुन भी शॉक्ड रह गए। लेकिन जब अर्जुन कपूर से मलाइका के डांस के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि, “मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से, मैं अभी भी चुप ही रहना पसंद करूंगा।”
अर्जुन और मलाइका क्यूट मूवमेंट
इसके बाद मलाइका ने अपने को-जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ प्रतिस्पर्धा की। तब अर्जुन ने मजाक में बोला कि, ‘ये ऐसे शो कर रही हैं, जैसे कि इन्हें कोई ट्रॉफी मिलने वाली है।’ इस पर रेमो ने जवाब दिया कि, “अरे! तुम नहीं जानते! बाप रे।”वहीं रेमो की ये बात सुनकर अर्जुन भी हंसने लगे और फिर उन्होंने बोला कि, “इनके कॉम्पिटिशन को मुझसे अच्छा और कोई नहीं जानता है।” इस पर मलाइका से जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने बिना कुछ बोला कहा कि, “कुछ नहीं! आगे बढ़ो।” हालांकि, अर्जुन यहीं नहीं थमें। अर्जुन ने आगे कहा कि, “अच्छे अच्छों की बोलती बंद करा देता हूं मैं, देखा!”
लोगों ने किया कमेंट
ऐसे में अब अर्जुन-मलाइका की मस्ती सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग भर-भर के कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “अरे यार ये लोग कितने क्यूट हैं। प्लीज ऐसा ही हमेशा एक-दूसरे के साथ रहो।” दूसरे ने यूजर ने कहा कि, “तुम दोनों एक साथ कितने अच्छे लग रहे हो। वापस साथ आ जाओ प्लीट। गिवअप मत करो ऐसे। ”
इस दिन रिलीज होगी अर्जुन की फिल्म
आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।
Arjun kapoor and malaika arora seen together again both cute movement viral on social media