-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sangeeta Bijlani Was Going To Be Salman Khan Bride The Relationship Broke
सलमान खान की दुल्हन बनने वाली थीं संगीता बिजलानी, इस वजह से टूटा था रिश्ता
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान और संगीता बिजलानी की मुलाकात 1986 में हुई और करीब 10 साल तक डेट करने के बाद 27 मई 1994 को शादी भी तय हुई थी। कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर संगीता ने रिश्ता तोड़ दिया था।

सलमान खान की दुल्हन बनने वाली थीं संगीता बिजलानी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी आज भी अपनी खूबसूरती और अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई को हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही है। संगीता ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन उनका नाम आज भी सलमान खान से जुड़ी अधूरी प्रेम कहानी के चलते सुर्खियों में रहता है।
संगीता बिजलानी ने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 1980 में मिस इंडिया का ताज जीतकर शोहरत की ऊंचाइयों पर पहुंच गई थीं। उन्हें लोग ‘बिजली’ के नाम से पुकारते थे। बॉलीवुड में उन्होंने 1987 में फिल्म ‘कैदी’ से डेब्यू किया। इसके बाद ‘त्रिदेव’, ‘जुर्म’, ‘गांव के देवता’, ‘खून का कर्ज’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि संगीता अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।
संगीता और सलमान की पहली मुलाकात
संगीता और सलमान की पहली मुलाकात 1986 में हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 मई 1994 को दोनों की शादी तय थी और कार्ड भी छप चुके थे। इस बात की पुष्टि खुद सलमान ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ पर की थी। लेकिन अचानक संगीता ने शादी से इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Mandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
इस वजह से टुटा संगीता और सलमान का रिश्ता
खबरों के अनुसार, संगीता को शक हुआ कि सलमान का अफेयर सोमी अली से चल रहा है। यही बात रिश्ता टूटने की वजह बनी। संगीता ने सलमान को अलविदा कहा और यह रिश्ता अधूरा रह गया। इसके बाद संगीता ने साल 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। उस समय अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे।
ये भी पढ़ें- द ट्रेटर्स जीतने के बाद ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, पोस्ट शेयर कर कही ये बड़ी बात
मोहम्मद अजहरुद्दीन से की शादी फिर लिया तलाक
अजहरुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद संगीता से निकाह किया। शादी के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म अपनाया और उनका नाम ‘आयशा’ रखा गया। हालांकि यह शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और 2010 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संगीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली, लेकिन आज भी वह सोशल सर्कल और बॉलीवुड पार्टियों में नजर आती हैं। सलमान और संगीता आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
Sangeeta bijlani was going to be salman khan bride the relationship broke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













