-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Arjun Bijlani Mother Admitted To Hospital Actor Says His Condition Is Critical
अर्जुन बिजलानी की मां हॉस्पिटल में हुईं एडमिट, एक्टर ने बताई हालत नाजुक, ICU में किया गया शिफ्ट
- Written By: स्नेहा मौर्या
एक्टर अर्जुन बिजलानी की मां इस वक्त काफी बीमार है। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्टर ने बीते दिन अपनी मां की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

अर्जुन बिजलानी की मां हॉस्पिटल में हुईं एडमिट (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी को आज हर कोई जानता हैं। इतना ही नहीं, एक्टर को अक्सर टीवी शो में मस्ती मजाक करते देखा जाता है। लेकिन इस वक्त वो काफी मुश्किल दौर में है। क्योंकि अर्जुन की मां हॉस्पिटल में एडमिट और उनकी हालत भी बेहद नाजुक है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी की मां मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बीते दिन यानी 14 जनवरी को एक्ट्रेस ने अपनी मां की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी मां की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया है। क्योंकि उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिरने लगा था। हालांकि, इस वजह से अभी उनकी फैमिली टेंशन में है।
अर्जुन ने दी मां की हेल्थ अपडेट
इस बीच जब मीडिया ने उनकी मां की हालत पूछी, तो एक्टर ने उनसे कहा कि “मेरी मां आईसीयू में हैं क्योंकि उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया है। मैं बस यही चाहता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।” इसके अलावा एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर हॉस्पिटल से मां के साथ एक शेयर की है। जिसमें वह अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मौनी रॉय संग डेटिंग की फेक न्यूज पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- 15 साल की दोस्ती को बना दिया गॉसिप
मौनी से लेकर अंकिता लोखंडे तक, अर्जुन बिजलानी के ससुर के प्रेयर मीट में शामिल हुए ये सितारे
Laughter Chefs 3 में अर्जुन बिजलानी की ग्रैंड एंट्री, अभिषेक को फीस वाला जोक करना पड़ा भारी
नए साल के पहले ही दिन अर्जुन बिजलानी पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी नेहा स्वामी के पिता का हुआ निधन
एक्टर की पत्नी और बेटे भी हुए थे बीमार
इसके पहले अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी और उनके बेटे अयान की तबीयत बिगड़ने की भी खबर आई थी। लेकिन इन सबके बीच हाल ही उन्हें फैमली संग नए साल के वेकेशन पर जाते देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने बताया था कि, “अयान पिछले पांच दिनों से ठीक नही है और स्कूल नहीं जा पा रहा है और मेरी अब मां भी अस्पताल में हैं और मेरी पत्नी नेहा को भी बुखार है। वहीं मैं बस यही चाहता हूं कि वो सभी जल्द ही ठीक हो जाएं।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अर्जुन बिजलानी का वर्कफ्रंट
ऐसे में अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें शिव शक्ति में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। साथ ही आखिरी बार हिट कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे। लेकिन एक्टर इन दिनों अपनी पारिवारिक परेशानियों से घिरे हुए हैं।
Arjun bijlani mother admitted to hospital actor says his condition is critical
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज, पूर्व ट्रस्टी को नोटिस भेजने की तैयारी में SIT
Jul 29, 2026 | 02:26 PMAkola News: अकोला में निर्माण श्रमिकों का प्रदर्शन, नई कामगार कल्याण नीति वापस लेने की मांग
Jul 29, 2026 | 02:23 PMKhatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया रोमा
Jul 29, 2026 | 02:21 PMपुणे में अवैध निर्माणों पर मनपा का बुलडोजर, लोहगांव-खराड़ी में 21,400 वर्गफुट आरसीसी निर्माण ध्वस्त
Jul 29, 2026 | 02:18 PMMonsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Jul 29, 2026 | 02:18 PMजालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:09 PMकिसानों के कपड़े सरकार उतार रही…राजधानी भोपाल में सरकार से नाखुश किसानों ने उतारे कपड़े; तेज हुआ प्रदर्शन
Jul 29, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














