

Arjun Bijlani Reacts on Mouni Roy: हाल ही में टीवी की सुपरहिट जोड़ी रहे अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय को एक साथ स्पॉट किया गया था। इन दोनों को लेकर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे डिनर के बाद साथ में देखे गए थे।
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय के साथ में वीडियो के सामने आने के बाद से लोगों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। लोग इन दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें बनाने लगे थे। जिसपर अब अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
एक पैपराजी पेज ने अर्जुन बिजलानी और मौनी के साथ वीडियो में कुछ ऐसा कैप्शन दिया था, जिससे अर्जुन आगबबूला हो गए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस पेज को जमकर फटकार लगायी और सभी मीडिया पेज से खबर छापने के पहले फैक्ट चेक करने की अपील की।
आपको बता दें कि अर्जुन और मौनी रॉय 15 सालों से एक दूसरे के दोस्त हैं। अर्जुन ने लिखा कि ‘प्रिय क्लिकबेट पेजेज, दो लोग जो 15 साल से दोस्त हैं, वे अचानक कपल नहीं बन जाते सिर्फ इसलिए कि किसी गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कभी-कभी लोग एक-दूसरे के साथ सिर्फ इसलिए खड़े होते हैं क्योंकि उनका दोस्त मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है। हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देना जरूरी नहीं है, सिर्फ व्यूज के लिए। कुछ भी पब्लिश करने से पहले थोड़ा फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी है। हमें अपनी बनाई कहानियों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।’
उन्होंने सभी मीडिया पेजे से सीधी अपील की है। उन्होंने लिखा कि हम मीडिया पेज से अपील करते हैं कि किसी भी भ्रामक खबरों को फैलाने से पहले उस खबर की सच्चाई जान कर लें, जो लोगों की पर्सनल लाइप में बेवजह देखी हैं और कंफ्यूजन पैदा करती हैं। जो जिम्मेदार पत्रकार होते है वो भरोसा बनाते हैं, क्लिकबेट नहीं।
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय पिछले 15 सालों से एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त रहे हैं। ये दोनों पहले भी कई बार अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। इन दोनों ने एकता कपूर के सीरियल नागिन में एक साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों की शौहरत काफी ज्यादा बढ़ गई थी।