- Hindi News »
- Entertainment »
- Apoorva Mukhija Returns To Instagram After Indias Got Latent Controversy Shares First Post
India’s Got Latent Controversy के बाद इंस्टाग्राम पर वापस लौटीं Apoorva Mukhija, पहला पोस्ट शेयर कर मिल रही धमकियों का किया खुलासा
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद लंबे वक्त तक चर्चा में रहा है। वहीं अब अपूर्वा मुखीजा इस विवाद के बाद अपने इंस्टाग्राम पर वापसी की है। साथ ही उन्होंने पहला पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें कितनी धमकियों का सामना करना पड़ा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अपूर्वा मखीजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट काफी लंबे वक्त तक विवादों में घिरा रहा है। रणवीर इलाबादिया द्वारा किए गए कमेंट के बाद पुलिस ने कॉन्टेंट क्रिएटर्स पर मामला दर्ज किया था। जिसमें इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा भी शामिल थीं। हालांकि, इस विवाद के बाद अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे।
ऐसे में अब वह फिर अपने सोशल मीडिया पर वापस लौटी हैं। साथ ही उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में ये भी खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय में कई धमकियां मिली और उन्हें कितना कठिन समय का सामना करना पड़ा था।
अपूर्वा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा को लोग ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जानते हैं, बीते दिनों वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर सुर्खियों रही और सोशल मीडिया से उन्होंने सारे पोस्ट भी हटा दिए। लेकिन अब उन्होंने एक अपने साइड की कहानी बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा कि “एक कहानीकार से कहानी मत छीनिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Dilip Joshi Birthday: कभी नहीं था काम…आज हर घर पर करते हैं राज, ‘दीलिप जोशी’ से ‘जेठालाल’ बनने का सफर
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
&
उन्होंने पोस्ट में आगे बताया कि विवाद के बाद उन्हें कितनी गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए, जिनमें लोगों द्वारा किए गए भयानक कमेंट्स और मैसेज देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों ने दुष्कर्म और एसिड अटैक जैसी भयानक धमकियां दी हैं। अपूर्वा ने कहा कि उन्होंने जो स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं, वो तो सिर्फ एक छोटा हिस्सा हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह की मेंटल हैरसमेंट का सामना करना पड़ा और किस मजबूती से वो अब फिर से खड़ी हुई हैं।
क्या था पूरा मामला?
आपको मालूम हो, अपूर्वा मुखीजा समय रैना के शो के एक एपिसोड में शामिल हुई थीं। इंफ्लुएंसर ने एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया को भी अपने विवादित बयान के कारण कानूनी पचड़ों में पड़ना पड़ा था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विवादित घटना के बाद, न केवल रणवीर और समय के खिलाफ बल्कि अपूर्वा के खिलाफ भी पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं का इस्तेमाल करते हुए शो में अश्लील और स्पष्ट यौन सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। विवाद के कारण, समय ने यूट्यूब से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड हटा दिए थे।
इससे पहले, अपूर्वा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) कार्यालय भी गईं थीं, जहां उन्होंने अपना लिखित माफीनामा दिया था। पिछले महीने एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो में अपूर्वा को खार पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा गया था। अब लंबे समय के बाद उनका पहला पोस्ट सामने आने के बाद लोगों में विवाद को लेकर अलग अलग राय बंट गई है।
Apoorva mukhija returns to instagram after indias got latent controversy shares first post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMपीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर
May 26, 2026 | 09:51 AMशिकारी खुद यहां शिकार हो गया! आवारा बिल्लियों को पकड़ने चली नासिक मनपा, खुद बनी ‘भीगी बिल्ली’
May 26, 2026 | 09:51 AMShare Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
May 26, 2026 | 09:50 AMउमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














