अपारशक्ति खुराना का नया रोमांटिक ट्रैक ‘सुनदा रवां’ हुआ रिलीज, बरखा सिंह संग दिखी केमिस्ट्री
Aparshakti Khurana Song: अपारशक्ति खुराना का नया रोमांटिक गाना ‘सुनदा रवां’ हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें उनकी कमेस्ट्री बरखा सिंह संग खूब जम रही है। वहीं, अब इस गाने पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अपारशक्ति खुराना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aparshakti Khurana Sunadaa Ravaan Song: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर अपारशक्ति खुराना अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दरअसल, सोमवार को उनका नया रोमांटिक गाना ‘सुनदा रवां’ टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को प्यार, जज्बात और भावनाओं से भरपूर बताया जा रहा है।
वहीं, मेकर्स ने गाने का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को यूट्यूब पर इसे देखने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि “जब प्यार आसान होता है, तो ऐसा लगता है ‘सुनदा रवां’। गाना अब रिलीज हो चुका है। इसे हमारे यूट्यूब चैनल पर देखें।”
अपारशक्ति खुराना का नया सॉन्ग हुआ रिलीज
हालांकि, गाने में अपारशक्ति खुराना की मधुर आवाज ने इसे और भी खास बना दिया है। गीत के बोल करण मल्होत्रा और अमर जलाल ने लिखे हैं, जबकि मीर देसाई ने इसका म्यूजिक प्रोडक्शन किया है। गीत की धुन करण मल्होत्रा ने कंपोज की है, जो इसे बेहद सुलभ और भावनात्मक बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
वीडियो में अपारशक्ति खुराना और अभिनेत्री बरखा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री और गाने की सादगी इसे एक यादगार ट्रैक बनाती है। गाने को दर्शकों और फैंस से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, और सोशल मीडिया पर इसके बारे में खूब तारीफें भी हो रही हैं।
आपको बता दें कि अपारशक्ति खुराना, जो अपनी एक्टिंग के लिए पहले से ही फेमस हैं, इस गाने के जरिए अपनी गायिकी की कला भी दिखा रहे हैं। उनके पहले के गाए हुए गानों में ‘कुडीये नि’, ‘जरूर’ और ‘होर कोई न’ शामिल हैं, जिन्होंने भी फैन्स को खूब पसंद आए थे।
अभिनेता ने ऐसे शुरू किया अपना फिल्मी करियर
इसके अलावा अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अपारशक्ति ने अभिनय, गायिकी और होस्टिंग में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने हाल ही में ‘स्त्री 2’ (2024) और ‘बर्लिन’ (2023) जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने ‘जुबली’ (2023) में मुख्य भूमिका निभाई और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (2020) तथा ‘ड्रीम गर्ल 2’ (2023) जैसी हिट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
