Stree 2 की सक्सेस के बाद Shraddha Kapoor की नई फीस जानकर रह जाएंगे हैरान, एकता कपूर की फिल्म के लिए एक्ट्रेस करेंगी इतना चार्ज

श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 के जरिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। उन्होंने इस फिल्म की सक्सेस के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है। हाल ही में एकता कपूर की फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने मुंहमांगी रकम के साथ-साथ प्रॉफिट शेयर की भी डिमांड की है।
Stree 2 की सक्सेस के बाद Shraddha Kapoor की नई फीस जानकर रह जाएंगे हैरान, एकता कपूर की फिल्म के लिए करेंगी इतना चार्ज
एकता कपूर, श्रद्धा कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार श्रद्धा कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दुनियाभर में 857 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और श्रद्धा की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

इसी बीच अब एक खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस एकता कपूर की अगली फिल्म के लिए बातचीत कर रही हैं और इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने न सिर्फ मोटी फीस की मांग की है, बल्कि प्रॉफिट शेयरिंग क्लॉज भी डील में शामिल किया है।

एकता की फिल्म के लिए श्रद्धा करेंगी इतना चार्ज

एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को इस अपकमिंग फिल्म के लिए 17 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में किसी फीमेल एक्टर को मिलने वाली सबसे बड़ी रकम में से एक है। इसके अलावा, श्रद्धा को फिल्म की रिलीज के बाद कुछ प्रतिशत मुनाफे में भी हिस्सा मिलेगा। यह डील इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बन गई है।

खास बात ये है कि ‘स्त्री 2’ के लिए श्रद्धा ने करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी मार्केट वैल्यू को देखते हुए अपनी फीस में तीन गुना से ज्यादा का इजाफा कर दिया है। हालांकि, इससे यह साफ हो गया है कि श्रद्धा अब अपने करियर के सुपरहिट फेज में हैं और निर्माता भी उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए तैयार हैं।

श्रद्धा कपूर का अपकमिंग प्रोजेक्ट

आपको बता दें, अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन यह प्रोजेक्ट इस वक्त प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और साल 2025 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जाएगा। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म ‘स्त्री 2’ के बाद उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। वहीं इससे पहले अभिनेता राजकुमार राव ने भी ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ाने को लेकर चर्चा की थी। हालांकि उन्होंने साफ किया था कि वो कभी भी अपने निर्माताओं पर बोझ नहीं बनना चाहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com