अनुष्का शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग से वाहवाही लूटने वाली अनुष्का का पूरा करियर काफी कैलकुलेटेड रहा। अपनी सशक्त एक्टिंग और दिलचस्प भूमिकाओं से लाखों दिलों में जगह बनाने वाली अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।
अनुष्का का नाम पहली बार यशराज फिल्म्स द्वारा ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के साथ कास्ट किए जाने के बाद सुर्खियों में आया था। हालांकि, शुरुआती दिनों में अनुष्का को बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ा। आदित्य चोपड़ा द्वारा किए गए स्क्रीन टेस्ट में वह फेल हो गई थीं और उन्हें फिल्म में लेने से मना कर दिया गया था। इसके बावजूद, शाहरुख खान और यश चोपड़ा के दबाव के कारण उन्हें इस फिल्म से ब्रेक मिला।
हालाँकि, आदित्य चोपड़ा अनुष्का की काबिलियत को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए एक टीवी शो में यह भी कह चुके थे कि वह फिल्मों के लिए नाकाबिल हैं और उन्हें किसी अन्य क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए। यह सुनकर अनुष्का काफी मायूस हो गईं, लेकिन शाहरुख खान ने उनका साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया। शाहरुख खान की मदद से अनुष्का को ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी फिल्मों में मौका मिला, जिनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।
अनुष्का ने साल 2008 से 2017 के बीच 15 फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ फिल्में फ्लॉप भी रहीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और प्रोडक्शन में भी कदम रखा। उन्होंने ‘एनएच 10’, ‘परी’, ‘बुलबुल’ और ‘फिल्लौरी’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं, जो दर्शकों के बीच सफल रही। अनुष्का का जीवन यह साबित करता है कि कठिनाईयों के बावजूद आत्मविश्वास और सही दिशा में काम करने से कोई भी मुश्किल आसान हो जाती है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अपने करियर के दौरान अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की और फिर फिल्मों में कम काम किया। हाल ही में, उन्होंने अपनी मां बनने के बाद एक बार फिर फिल्मों में सक्रिय हो कर वापसी की। 2022 में उन्होंने फिल्म ‘कला’ में कैमियो किया था और अब वह फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में फीमेल क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी।