- Hindi News »
- Entertainment »
- Anushka Sharma Vicky Kaushal Suniel Shetty Reacts To Virat Kohli Retirement
Virat Kohli के रिटायरमेंट पर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट, बोले- लाल गेंद तो खत्म हो गई, लेकिन…
सुनील शेट्टी और विक्की कौशल ने विराट कोहली के रिटायरमेंट पर रिएक्ट किया है। सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि दहाड़। हिम्मत। जुनून। दिल। धन्यवाद, चैंपियन। लाल गेंद तो खत्म हो गई, लेकिन आपकी विरासत।
- Written By: सोनाली झा

सुनील शेट्टी और विक्की कौशल (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा इंग्लैंड सीरीज से कुछ ही हफ्ते पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा से क्रिकेट जगत हैरान रह गया। क्रिकेट के शौकीन अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर कोहली की पोस्ट को फिर से शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि विराट, आपने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला। आपने इसे जिया। आपने इसका सम्मान किया, आग उगली, अपने दिल की बात खुलकर कही और आपका जुनून कवच की तरह था। दहाड़। हिम्मत। जुनून। दिल। धन्यवाद, चैंपियन। लाल गेंद तो खत्म हो गई, लेकिन आपकी विरासत।
विक्की कौशल ने भी अपनी पोस्ट में कोहली के लिए अपनी प्रशंसा साझा करते हुए लिखा कि आपने इसे अपने तरीके से किया और इस तरीके से वाकई आपकी कमी खलेगी। अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक टेस्ट करियर के लिए बधाई और यादों के लिए धन्यवाद, चैंपियन। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।
क्रिकेट के खेल के प्रति अपने पति के अटूट समर्पण की सराहना करते हुए, अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि वे रिकॉर्ड और मील के पत्थर के बारे में बात करेंगे, लेकिन मुझे वे आंसू याद रहेंगे जो तुमने कभी नहीं दिखाए, वे संघर्ष जो किसी ने नहीं देखे, और वह अटूट प्यार जो तुमने खेल के इस प्रारूप को दिया।
सम्बंधित ख़बरें
राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल की बढ़ी टेंशन, मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला
राजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 सलाखों के पीछे
तमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार
अनुष्का शर्मा ने कहा कि मुझे पता है कि इन सबने तुमसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज़ के बाद, तुम थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे – और तुम्हें इन सब से गुजरते हुए देखना एक सौभाग्य की बात है। अनुष्का ने यह भी कहा कि उन्हें विराट के सफ़ेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का अनुमान था, जैसा कि दुनिया भर में उनके असंख्य प्रशंसकों को था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विराट कोहली ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से, मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे आकार दिया और मुझे सबक सिखाया जो मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफ़ेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।
Anushka sharma vicky kaushal suniel shetty reacts to virat kohli retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जलगांव में खेत पर ही टमाटर खेती की नई तकनीकें, कम पानी, कम लागत में बंपर पैदावार का लाइव डेमो
Feb 16, 2026 | 02:19 PMSC का सीएम हिमंता के खिलाफ हेट स्पीच मामले में FIR की मांग पर सुनवाई से इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह
Feb 16, 2026 | 02:16 PMPMRDA का बड़ा फैसला: 27 गांवों में लगेंगे STP, 976 करोड़ की सीवेज परियोजना
Feb 16, 2026 | 02:15 PMकुढापा चौक हादसा: जलगांव में गैस सिलेंडर धमाका, तीन घर जलकर खाक; परिवार बेघर
Feb 16, 2026 | 02:08 PMपल्लवी गुडधे डेथ केस: डफरीन अस्पताल के डॉक्टर पर गिरी गाज; डॉ. अनुप बोंद्रे के खिलाफ FIR दर्ज
Feb 16, 2026 | 02:05 PMतमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
Feb 16, 2026 | 02:03 PMअब बिना भारतीय बैंक अकाउंट भी करें UPI पेमेंट, विदेशी मेहमानों के लिए सरकार की नई डिजिटल सुविधा शुरू
Feb 16, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














