The Kerala Story 2 के मेकर्स की अनुराग कश्यप ने उड़ाई धज्जियां, फिल्म को बताया प्रोपैगेंडा, बीफ सीन पर कसा तंज
Anurag Kashyap Reaction: 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज के बाद विवादों में घिर गया है। अनुराग कश्यप ने प्रोपैगेंडा वाली फिल्म बताया। साथ ही कहा कि डायरेक्टर लालची है, वो सिर्फ पैसे कमाना चाहता है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुराग कश्यप ने द केरल स्टोरी 2 पर दिया बयान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anurag Kashyap On The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ तीन साल बाद रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का हाल ही में जारी ट्रेलर विवादों में घिर गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसे जहरिली, झूठी और प्रोपैगेंडा वाली फिल्म बताया और कहा कि यह राज्य की धार्मिक सद्भावना को नुकसान पहुंचा सकती है।
अब इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी तीखा हमला किया है। कोच्चि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “‘द केरल स्टोरी 2’ एक बकवास फिल्म है। यह प्रोपैगेंडा फैलाने वाली फिल्म है। ट्रेलर में बीफ खिलाने वाले सीन दिखाए गए हैं, ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता। यह फिल्म सिर्फ पैसा कमाने और लोगों को बांटने के मकसद से बनाई गई है। मेकर लालची है।”
केरल हाईकोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को जारी किया नोटिस
फिल्म को कामाख्य नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और विपुल शाह प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं, केरल हाईकोर्ट ने फिल्म के मेकर्स और सेंसर बोर्ड (CBFC) को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म के टाइटल और कुछ सीन्स के जरिए केरल की गलत छवि पेश करने की कोशिश की गई है। याचिकाकर्ता श्रीदेव नम्बूथिरी का कहना था कि फिल्म में तीन राज्यों की महिलाओं की कथित घटनाओं को दिखाया गया है, जिससे समाज में विभाजन फैलने का खतरा है। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
Bollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
एक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…
रिपोर्टर: द केरल स्टोरी 2 पर आपका क्या विचार है? अनुराग कश्यप: यह एक बकवास प्रचार फिल्म है, फिल्म लोगों को विभाजित करने और नफरत फैलाने की कोशिश करती है, निर्माता एक लालची है। वह कहते रहते हैं, “ऐसे तो लोग खिचड़ी भी नहीं खिलाते जैसा फिल्म में बीफ खिला रहे हैं।” pic.twitter.com/Gp4h8uaA13 — ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 22, 2026
सबसे विवादास्पद ट्रेलर लाइन है, “अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे।” इसे समाज में तनाव फैलाने वाला बताया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सेंसर बोर्ड ने सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 5B को नजरअंदाज किया। यह मामला 2023 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के विवाद की याद दिलाता है, जिसमें फिल्म मेकर्स ने स्वीकार किया था कि कुछ आंकड़े सत्यापित नहीं थे।
ये भी पढ़ें- महादेव की भक्ति में लीन दिखीं राशा थडानी, नंदी के कान में विश मांगती नजर आईं रवीना टंडन की बेटी
Mumbai, Maharashtra: On Film ‘The Kerala Story 2’, Samajwadi Party State President Abu Asim Azmi says, ” It’s all false. The claims that Muslims are harming or deceiving Hindus are completely untrue. If someone is forced into a marriage, they should be protected, but no one is… pic.twitter.com/4E5LyBYW2O — IANS (@ians_india) February 19, 2026
एसपी नेता ने भी ‘द केरल स्टोरी 2’ पर दी थी तीखी प्रतिक्रिया
इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेता और अभिनेत्री आयशा टाकिया के ससुर अबू आजमी ने भी फिल्म की आलोचना की और कहा कि इस तरह की फिल्में देश के मुसलमानों के लिए असुविधाजनक हैं। ट्रेलर में दिखाया गया कथित प्रेम जाल और 32,000 गायब हुई लड़कियों का दावा भी विवाद का मुख्य कारण बना है। फिलहाल ‘द केरल स्टोरी 2‘ को लेकर राजनीति और समाज दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक वर्ग इसे प्रोपैगेंडा फिल्म मानता है, जबकि दूसरा इसे केरल की कथित वास्तविकता दिखाने वाली फिल्म कहता है।
