Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…

Ram Charan On Peddi Movie: राम चरण ने खुलासा किया कि उन्हें बचपन से ही खेलों से खास लगाव रहा है। राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जो 4 जून को रिलीज होगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 29, 2026 | 09:44 PM

राम चरण (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ram Charan Sports Love: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण अपने दमदार अभिनय और शानदार डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनय के साथ-साथ उनका खेलों से भी गहरा जुड़ाव रहा है। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर बातचीत के दौरान अपने स्पोर्ट्स प्रेम के बारे में खुलकर बात की।

राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में वह एक ऐसे ‘क्रॉसओवर एथलीट’ का किरदार निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और स्प्रिंटिंग जैसे अलग-अलग खेलों में माहिर है। फिल्म की तैयारी के दौरान अभिनेता ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद किया। राम चरण ने कहा कि मुझे हमेशा से स्पोर्ट्स बहुत पसंद था। मैं वॉलीबॉल टीम का कप्तान रह चुका हूं और बास्केटबॉल टीम का भी कप्तान था। इसके अलावा मैं क्रिकेट खेलता था और ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में भी हिस्सा लेता था।

राम चरण ने कही ये बात

उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि मेरे ग्रेड्स बहुत अच्छे नहीं आते थे, इसलिए मुझे किसी न किसी क्षेत्र में अच्छा बनना ही था। शायद इसी वजह से मैं खेलों की तरफ ज्यादा आकर्षित हुआ। राम चरण ने बताया कि फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मेहनत की है। फिल्म में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्पोर्ट्स सीक्वेंस हैं, जिनके लिए उन्हें लंबे समय तक ट्रेनिंग करनी पड़ी।

सम्बंधित ख़बरें

72nd National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन विजेताओं ने मारी बाजी

विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, खूबसूरत वेडिंग वीडियो ने जीता फैंस का दिल

बेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! स्पेशल डांस नंबर से करेंगे धमाकेदार वापसी

Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

किरदार के लिए पूरी मेहनत जरूरी

जब राम चरण से पूछा गया कि किसी किरदार को निभाने के लिए कितनी तैयारी जरूरी होती है, तो उन्होंने कहा कि फिल्म के हर किरदार के लिए पूरी मेहनत जरूरी होती है। ‘पेड्डी’ के लिए हम सभी ने काफी मेहनत की है। मेरी पिछली फिल्म करीब ढाई साल पहले आई थी और अब मैं इस फिल्म के साथ और ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वास से भरे अंदाज में वापसी कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें- ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं

दमदार स्टार कास्ट से सजी है फिल्म

फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इसमें राम चरण के साथ बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।

Ram charan sports love peddi movie interview

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 09:44 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ram Charan
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.