अनुराग डोभाल बने पिता, ‘राम नवमी’ पर घर आई खुशियां, वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक
Anurag Dobhal Baby: यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। ‘राम नवमी’ के खास मौके पर पत्नी रितिका ने पहले बच्चे को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर इसकी प्यारी झलक शेयर की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुराग डोभाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anurag Dobhal Became Father: फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अनुराग पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद रितिका ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
‘राम नवमी’ पर अनुराग डोभाल को मिला खास तोहफा
रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें नवजात शिशु के नन्हे-नन्हे पैर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर पर भगवान ने उन्हें यह अनमोल तोहफा दिया है। साथ ही उन्होंने 27 मार्च 2026 की तारीख भी साझा की। हालांकि अभी तक बच्चे का नाम और जेंडर सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
वहीं अनुराग डोभाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अस्पताल से घर लौटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे अपने बच्चे को गोद में लिए दिखाई देते हैं। इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे बच्चे के लिए दूसरा जन्म।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Urvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
Alia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
Rakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए
Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल
शादी के एक साल बाद आई खुशखबरी
बता दें कि अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से 30 अप्रैल 2025 को शादी की थी। शादी के करीब एक साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिससे उनके परिवार में खुशियों का माहौल है।
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे
कुछ समय पहले अनुराग डोभाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने परिवार के साथ चल रहे विवादों के बारे में खुलकर बात की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पत्नी से दूरी और मानसिक तनाव को लेकर भी कई खुलासे किए थे।
इन घटनाओं के चलते अनुराग ने एक बार इंस्टाग्राम लाइव के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की थी, जिसमें उनका एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार है और वे लगातार फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। इन सब मुश्किलों के बाद अब अनुराग डोभाल की जिंदगी में यह खुशखबरी एक नई शुरुआत लेकर आई है। फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि यह नया अध्याय उनके जीवन में खुशियां और स्थिरता लेकर आएगा।
