Anupamaa Spoiler: तुलसी से आगे निकलेगी अनुपमा, यमराज से लड़कर करेगी भगवान का दर्शन

Anuj Come Back: अनुपमा को 'मिस्ट्री मैन' का मोरपंख मिला, जिसे वह कृष्ण का आगमन बताएगी। दिवाली पर वह अनुज की तलाश में निकलेगी। सबसे बड़ा ट्विस्ट: 20 साल बाद अनुज कोमा से बाहर आएगा।
Anupamaa Spoiler: तुलसी से आगे निकलेगी अनुपमा, यमराज से लड़कर करेगी भगवान का दर्शन
अनुपमा की ज़िंदगी में नया मोड़: यमराज से लड़कर की 'भगवान' से मुलाकात, क्या अनुज की तलाश में मिलेगी सफलता?
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: रुपाली गांगुली के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा ने अपनी जान जोखिम में डालकर राही को बचाया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। इस दौरान एक 'मिस्ट्री मैन' ने राही की मदद की और उसने राही से अनुज के बारे में भी बात की थी। अनुपमा के लिए यह घटना किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं थी, जिसके बाद अब उसकी ज़िंदगी पूरी तरह बदलने वाली है।

प्रकाश को सबक सिखाने के बाद, अनुपमा डांस रानीज़ के साथ सुकून के पल बिताएगी और उसे देविका के ठीक होने की ख़बर मिलेगी। इसी बीच, राही उस 'मिस्ट्री मैन' का राज़ खोलेगी। राही उस व्यक्ति के बारे में विस्तार से बताएगी, जिससे अनुपमा को उस आदमी पर शक होने लग जाएगा।

अनुपमा करेगी 'कृष्ण' होने का दावा

राही की बात सुनकर अनुपमा भावुक हो जाएगी और एक सनसनीखेज दावा करेगी। वह कहेगी कि उसकी मदद करने के लिए साक्षात 'कृष्ण धरती पर आए थे'। यह बात बोलकर अनुपमा खूब रोएगी। इतना ही नहीं, अनुपमा को उस मिस्ट्री मैन का मोरपंख भी हाथ लगने वाला है। सीरियल में अब तक का सबसे बड़ा आध्यात्मिक ट्विस्ट होगा, क्योंकि यह कहा जा सकता है कि 'मरे बिना' ही अनुपमा और राही को भगवान के दर्शन हो गए।

दिवाली पर घर से भागेगी अनुपमा

दिवाली आते ही अनुपमा शाह हाउस लौटेगी और घर वालों को बताएगी कि अगले दिन उसकी ट्रेन है। यह सुनकर लीला के सीने पर सांप लोटने लगेंगे और उसे घर की जिम्मेदारी की चिंता सताने लगेगी। इसी बीच, प्रार्थना का पैर फिसलने पर गौतम उसे बचाएगा, जिससे परिवार के लोग गौतम को कोसेंगे, लेकिन वसुंधरा उसका समर्थन करेगी।

20 साल बाद कोमा से बाहर आएगा अनुज

हालांकि, अनुपमा घूमने के बहाने से अनुज की तलाश में निकल जाएगी। वह मिस्ट्री मैन द्वारा राही से अनुज के बारे में बात किए जाने की बात को भूल नहीं पाएगी। अनुपमा को लगेगा कि अनुज उसे कहीं न कहीं मिल ही जाएगा। जल्द ही यह बड़ा खुलासा होगा कि अनुज ज़िंदा है, लेकिन कोमा में है। 20 साल बाद अनुज कोमा से बाहर आने वाला है, और इस बात का पता चलते ही अनुपमा अपने अनुज से मिलने के लिए दौड़ी चली आएगी।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com