बिहार चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव को मिला युवाओं का 'फायर' सपोर्ट, बोले- 'दिल गदगद हो गइल'

Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को छपरा में युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है। खेसारी ने युवाओं की भीड़ के साथ फोटो शेयर कर लिखा, दिल गदगद हो गइल।
बिहार चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव को मिला युवाओं का 'फायर' सपोर्ट, बोले- 'दिल गदगद हो गइल'
छपरा में गूंजा 'खेसारी भईया' का नाम, विधानसभा चुनाव से पहले मिला जबरदस्त युवा समर्थन
Published on
Updated on

StartFragment

Khesari Lal Yadav Bihar Election: भोजपुरी सिनेमा के 'हिट ट्रेंडिंग मशीन' खेसारी लाल यादव अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन्हें टिकट दिया है, जिसके बाद वह छपरा से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। चुनाव की घोषणा से पहले ही खेसारी का दबदबा उनके चुनावी क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। हाल ही में उन्हें युवाओं का ज़बरदस्त समर्थन मिला है, जिसका सबूत खुद सिंगर-एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवाओं के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में खेसारी के गले में माला है और उनके पीछे युवाओं की उत्साहपूर्ण भीड़ है, जो उन्हें सपोर्ट करने पहुंची है। इस नज़ारे को देखकर खेसारी बेहद खुश और गदगद नज़र आए।

उन्होंने इन फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमनी के भोजपुरिया जवानन से बड़का इंस्पिरेशन केहू ना हो सकेला! ई मेहनत, ई जूनून देख के दिल गदगद हो गइल...फायर है आप सब।"

फैंस का फुल सपोर्ट: 'छपरा में लालटेन जलाना है'

खेसारी के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट सेक्शन में फुल सपोर्ट दे रहे हैं और उन्हें छपरा का भावी विधायक बता रहे हैं। एक यूज़र ने उन्हें 'भईया की ही सरकार' आने का भरोसा दिलाया, तो वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, "आपकी जीत पक्की है खेसारी भईया, छपरा में लालटेन जलाना है और खेसारी भैया को विधानसभा पहुंचना है, तभी तेजस्वी भैया मुख्यमंत्री बन सकते हैं।"

ग्राउंड लेवल पर प्रचार जारी

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए खेसारी लगातार ग्राउंड लेवल पर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में वे देवरिया, टेकनिवास, कचनार, करईछपरा, जिगना और रेपुरा जैसी जगहों पर प्रचार के लिए पहुंचे थे, जहाँ उन्हें जनता की ओर से ज़बरदस्त रिस्पांस मिला। खेसारी की यह लोकप्रियता उनके गानों और फिल्मों की वजह से मिली है, लेकिन क्या विधायक के रूप में जनता उन्हें उतना ही प्यार देगी, इसका फैसला तो चुनाव परिणाम आने पर ही होगा।

वर्क फ्रंट: 'जमानत' का दबंग गाना रिलीज़

वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'जमानत' जल्द ही आने वाली है, जिसका पहला प्रमोशनल सॉन्ग 'जियो-जियो रे खेसारी' रिलीज हो चुका है। इस गाने में खेसारी का दबंग अवतार दिखाया गया है, हालाँकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com