- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupama Upcoming Twist Rajni Betrayal Ahmedabad Drama
Anupama Spoiler: रजनी की साजिश का होगा पर्दाफाश, अहमदाबाद लौटकर फिर टूटेगी अनुपमा
Anupama Upcoming Update: अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में रजनी का असली चेहरा सामने आएगा। धोखा, बेइज्जती और दर्द से गुजरती अनुपमा अहमदाबाद लौटेगी, जहां उसका सामना फिर से वसुंधरा से होगा।
- Written By: सोनाली झा

अनुपमा का आने वाला एपिसोड्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Anupama upcoming twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर अपने हाईवोल्टेज ड्रामे की वजह से सुर्खियों में है। टीआरपी की रेस में पिछड़ने के बावजूद मेकर्स लगातार कहानी में बड़े-बड़े ट्विस्ट ला रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा की ज़िंदगी एक बार फिर करवट लेने वाली है, जहां उसे धोखा, बेइज्जती और दर्द का सामना करना पड़ेगा।
अब तक आपने देखा कि भारती और वरुण की शादी के दौरान ईशानी के जेल जाने की खबर सामने आती है। इस बात से पूरे मोहल्ले में हंगामा मच जाता है और लोग अनुपमा के परिवार की परवरिश पर सवाल उठाने लगते हैं। अनुपमा हमेशा की तरह मजबूती से लोगों को जवाब देती है, लेकिन अंदर ही अंदर वह पूरी तरह टूट जाती है। इसी बीच कहानी में रजनी का असली चेहरा धीरे-धीरे सामने आने लगता है।
अनुपमा को अपनी सहेली से मिलेगा धोका
आने वाले एपिसोड में भारती को पता चलता है कि रजनी ने चालाकी से अनुपमा से कुछ गलत पेपर्स पर साइन करवा लिए हैं। भारती अनुपमा को यह सच्चाई बताने की कोशिश करती है, लेकिन रजनी उसे चुप करा देती है। वहीं दूसरी तरफ राही को भी इस साजिश की भनक लग जाती है और वह बिना देर किए अनुपमा को सब कुछ बता देती है। रजनी की सच्चाई जानकर अनुपमा के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है। उसे यकीन ही नहीं होता कि उसकी अपनी सहेली उसके साथ इतना बड़ा धोखा कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
रजनी से जवाब मांगेगी अनुपमा
इसके बाद अनुपमा और रजनी के बीच आमना-सामना होता है। अनुपमा जवाब मांगती है कि आखिर रजनी ने उसके साथ ऐसा क्यों किया। इसी टकराव के दौरान अनुपमा को रजनी और पराग के बीच के रिश्ते का भी पता चल जाता है, जो उसे अंदर तक हिला देता है। एक के बाद एक झटकों से टूट चुकी अनुपमा अहमदाबाद लौटने का फैसला करती है।
ये भी पढ़ें- हीरो बनने का सपना, विलेन के रोल से मिली पहचान, जानें आदित्य पंचोली की अनकही कहानी
बेइज्जती का कड़वा घूंट पड़ेगा पीना
अहमदाबाद पहुंचते ही अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। वहां उसका सामना वसुंधरा से होता है, जो एक बार फिर उसे नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। हालात ऐसे बनते हैं कि अनुपमा को सबके सामने बेइज्जती का कड़वा घूंट पीना पड़ता है। इस बार भी वह चुप रह जाती है, लेकिन दर्शक देख पाएंगे कि यह अपमान उसके भीतर एक नई आग जला देगा।
Anupama upcoming twist rajni betrayal ahmedabad drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














