- Hindi News »
- Entertainment »
- Aditya Pancholi Hero To Villain Journey Untold Story
हीरो बनने का सपना, विलेन के रोल से मिली पहचान, जानें आदित्य पंचोली की अनकही कहानी
Aditya Pancholi Villain Roles: हीरो बनने का सपना लेकर फिल्मों में आए आदित्य पंचोली को विलेन किरदारों से पहचान मिली। 90 के दशक में बैड बॉय इमेज के बावजूद उन्होंने कई हिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया।
- Written By: सोनाली झा

आदित्य पंचोली (फोटो-सोशल मीडिया)
Aditya Pancholi Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली की गिनती 90 के दशक के चर्चित कलाकारों में होती है। लंबी कद-काठी, गोरा रंग और चॉकलेटी लुक के साथ इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले आदित्य पंचोली ने फिल्मों और टीवी दोनों में काम किया, लेकिन उनकी मस्तमौला जिंदगी और बेबाक अंदाज ने उन्हें ‘बैड बॉय’ की इमेज दे दी।
आदित्य पंचोली 4 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही आज वह फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी पुरानी फिल्में और उनसे जुड़े किस्से आज भी चर्चा में रहते हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी शो ‘शहादत’ से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया। आदित्य का सपना एक लीड हीरो बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें ज्यादातर नेगेटिव और ग्रे शेड वाले किरदार दिए, जिनमें उन्होंने अपनी खास छाप छोड़ी।
आदित्य पंचोली ने की थी लापरवाही
आदित्य पंचोली ने खुद एक इंटरव्यू में माना था कि शुरुआती सफलता ने उन्हें थोड़ा लापरवाह बना दिया था। कुछ फिल्मों में काम मिलने के बाद उन्हें लगने लगा था कि अब सब कुछ आसान है। उन्होंने कहा था कि वह सेट पर ज्यादा सीरियस नहीं रहते थे और अपने ही अंदाज में काम करना पसंद करते थे। यही वजह थी कि इंडस्ट्री में उनके बारे में तरह-तरह की बातें बनने लगीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि वह दिखावा या दोगलापन नहीं करते थे, जो कई लोगों को पसंद नहीं आया।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
बैड बॉय की बन गई थी इमेज
90 के दशक में आदित्य पंचोली उस दौर की फिल्मी मैगजीनों के फेवरेट टॉपिक हुआ करते थे। उनके नाम से जुड़ी ज्यादातर खबरें निगेटिव होती थीं, जिससे उनकी ‘बैड बॉय’ इमेज और मजबूत होती चली गई। हालांकि आदित्य पर इन बातों का ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन उनका करियर जरूर प्रभावित हुआ। हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्होंने कुछ अन्य कलाकारों के साथ मिलकर एक कमेटी तक बना डाली थी, ताकि गलत खबरों और अफवाहों का सामना किया जा सके।
ये भी पढ़ें- जब एक्टिंग को समझकर भी भड़क उठी भीड़, निरूपा रॉय-बलराज साहनी के सीन ने मचाया था बवाल
आदित्य पंचोली का करियर
आदित्य पंचोली ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। 1986 में फिल्म ‘सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा’ से डेब्यू करने के बाद उन्हें ‘सैलाब’, ‘साथी’, ‘तहलका’, ‘आतिश’ और ‘यस बॉस’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली। समय के साथ आदित्य को यह एहसास हुआ कि असली मस्ती काम में है और अभिनय ही एक कलाकार की सबसे बड़ी ताकत होती है।
Aditya pancholi hero to villain journey untold story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














