अकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन

Akola Real Estate News: अकोला में रियल एस्टेट एजेंटों की नई यूनियन गठित। सांसद अनूप धोत्रे और महापौर शारदा खेडकर की उपस्थिति में संवाद कार्यक्रम। इस्टेट ब्रोकरों की समस्याओं के निराकरण पर जोर।
Indian Real Estate Consultant Agent Welfare Union launched in Akola; MP Dhotre inaugurated the event
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Real Estate Agents Welfare India News: राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत और महानगरों में सेवा प्रदान करने वाली भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन की ओर से रियल एस्टेट कानून विषयक जनजागरण संवाद कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न होकर उक्त इकाई महानगर में प्रारंभ हुयी।

स्थानीय कृषक भवन में सम्पन्न इस संवाद कार्यक्रम में उद्घाटक के रूप में सांसद अनूप धोत्रे थे, एवं प्रमुख अतिथि के रूप में महापौर शारदा खेडकर, नरडको के महानगर अध्यक्ष और यूनियन के मार्गदर्शक सुनील इन्नानी, रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागपुर के राजवीरसिंग, अकोला इकाई के अध्यक्ष अतिष तायडे आदि मान्यवर उपस्थित थे

दीप प्रजवलन एवं अतिथि स्वागत से इस कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। सांसद धोत्रे ने रिअल इस्टेट के बढ़ते दायरे पर प्रकाश डालकर संगठन के सामूहिक प्रयास से ही प्रलंबित समस्याओं का निराकरण होने का प्रतिपादन कर इस नूतन इकाई का स्वागत कर अपनी

शुभेच्छा प्रदान की। इस समय महापौर शारदा खेडकर ने अपने विचार व्यक्त कर महानगर को नया विकास का जामा पहनाने मनपा कटिबद्ध होने की बात कही। सुनील ईन्नानी ने रियल इस्टेट क्षेत्र पर अपनी बात रखते हुये यूनियन की उपयुक्तता प्रतिपादित की। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंग ने यूनियन के कामकाज के बारे में जानकारी देकर इस्टेट ब्रोकर ने इस में समिलीत होने का आवाहन किया।

कार्यकारिणी की दी गई जानकारी

इस दौरान विधायक रणधीर सावरकर, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक एवं मनपा आयुक्त डा। सुनील लहाने के शुभेच्छा संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम में यूनियन के अकोला इकाई के कार्यकारिणी की जानकारी दी गयी।

इसमें यूनियन के जिला अध्यक्ष आतिष तायडे, कार्यकारी अध्यक्ष नीलेश देशपांडे, उपाध्यक्ष अजय गवली, श्याम डोंगरे, सचिव विठ्ठल चिंतामणे, सहसचिव प्रमोद घोरड, कोषाध्यक्ष वीरेश ढोके, सहकोषाध्यक्ष आशीष देवकते, मीडिया प्रमुख पवन वानखडे, उपप्रमुख अजय आवंडेकर, जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी गावंडे, सदस्य वासुदेव पावशे, प्रमोद गवई, प्रमोद शेंडे आदि कामकाज देखेगे। संचालन एवं आभार यूनियन के मीडिया प्रमुख पवन वानखडे ने किया। इस समय महानगर के बहुसंख्य रियल एस्टेट ब्रोकर, सलाहकार, एजेंट, विकासक आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com