Anupama Spoiler: राही करेगी अनुपमा के साथ गद्दारी, कहानी में शुरू होगा नया हंगामा

Anupama Update: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब कहानी नया मोड़ लेने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में राही, जिसकी जान बचाने के लिए अनुपमा सबकुछ दांव पर लगाती है, वही उसके साथ गद्दारी करेगी।
Anupama Spoiler: राही करेगी अनुपमा के साथ गद्दारी, कहानी में शुरू होगा नया हंगामा
राही करेगी अनुपमा के साथ गद्दारी
Published on: 
Updated on: 

Anupama Twist: टीवी का सबसे लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार कहानी में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे। अनुपमा जहां राही को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है, वहीं राही ही अनुपमा की पीठ में खंजर घोंपने वाली है। सीरियल की आने वाली कड़ियों में एक के बाद एक खुलासे होंगे जो अनुपमा की ज़िंदगी को पूरी तरह बदल देंगे।

पिछले एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा, अनुज की मदद से राही को खोजने निकलती है। रास्ते में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि एक ज़हरीले सांप से भी उसका सामना होता है। लेकिन अपनी हिम्मत और मां के जज़्बे से अनुपमा राही तक पहुंच जाती है। राही उससे पूछती है कि उसने उसे कैसे ढूंढ लिया, जिस पर अनुपमा जवाब देती है कि मां अपनी संतान को कभी नहीं खो सकती।

वसुंधरा और गौतम का नया खेल

इधर, कहानी का दूसरा ट्रैक भी दिलचस्प मोड़ ले रहा है। वसुंधरा अपने दम पर गौतम को कोठारी हाउस लेकर आती है। गौतम को देखकर पराग आग बबूला हो जाता है और पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है। पराग गौतम पर प्रार्थना को परेशान करने का आरोप लगाता है। वहीं अंश, प्रार्थना की सुरक्षा के लिए गौतम से भिड़ने वाला है।

राही करेगी अनुपमा से धोखा

जब अनुपमा राही की मदद करती है, तो लगता है कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। लेकिन राही के मन में अनुपमा के लिए गुस्सा अब भी बाकी है। अस्पताल में जब अनुपमा राही की जान बचाने की कोशिश करती है, तब भी राही उसे नज़रअंदाज कर देती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, अनुपमा के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाने वाली है, जिससे अनुपमा को फिर से गहरा झटका लगेगा।

प्रकाश की पोल खोलेगी अनुपमा

दूसरी ओर, अनुपमा अब प्रकाश के खिलाफ सबूत जुटाने में लग जाती है। वह गांववालों के सामने प्रकाश के असली चेहरे को बेनकाब करेगी। इसके बाद गांववाले प्रकाश को सज़ा देने का फैसला करेंगे। हालांकि राही की गद्दारी और प्रकाश के बदले की आग के बीच अनुपमा एक बार फिर मुश्किल में पड़ने वाली है। कहानी अब और भी दिलचस्प हो जाएगी क्योंकि राही का अगला कदम अनुपमा की जिंदगी में भूचाल ला देगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com