Anupamaa Spoiler: गैंगरेप पीड़िता गिरिजा को इंसाफ दिलाने के लिए डंडा उठाएगी अनुपमा

Anupamaa Twist: सीरियल अनुपमा में अनुपमा गैंगरेप विक्टिम गिरिजा की मदद करेगी और बलात्कारी सोनू को दबोचेगी। राही के किडनैप होने के बाद अनुपमा प्रकाश से लेगी बदला।
Anupamaa Spoiler: गैंगरेप पीड़िता गिरिजा को इंसाफ दिलाने के लिए डंडा उठाएगी अनुपमा
'अनुपमा' में इमोशनल ड्रामा, गिरिजा को इंसाफ दिलाने के लिए अनुपमा जाएगी पुलिस थाने
Published on: 
Updated on: 

Anupamaa Upcoming Twist: सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब एक बड़ा और भावनात्मक मोड़ आने वाला है। मेकर्स ने शो की कहानी को शाह हाउस से निकालकर प्रकाश नामक व्यक्ति के इर्द-गिर्द केंद्रित कर दिया है, जहां अनुपमा घूमने निकली हुई है और लगातार मुसीबतों का सामना कर रही है। कहानी में आने वाला यह नया ट्विस्ट दर्शकों को सदमे में डाल देगा, क्योंकि अनुपमा अब एक गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जमीन-आसमान एक करने वाली है।

सीरियल में अब तक आपने देखा कि बापूजी की तबीयत खराब होने के बाद अनुपमा मंदिर जाती है, जहां उसकी मुलाकात प्रकाश से होती है, जो उसे तेवर दिखाता है। अब आगे की कहानी पूरी तरह बदलने वाली है। अनुपमा और देविका एक भागती हुई औरत को देखेंगी, जिसकी मदद के लिए वे आगे आएंगी। यह औरत कोई और नहीं, बल्कि गिरिजा है, जिसकी कहानी सुनकर अनुपमा के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सोनू को धर दबोचेगी अनुपमा

देविका जहां गिरिजा को संभालेगी, वहीं अनुपमा उस लड़की का पीछा कर रहे मुख्य आरोपी सोनू को धर दबोचेगी। अनुपमा किसी भी हाल में सोनू को भागने नहीं देगी और इस दौरान उसके सामने एक बड़ा और चौंकाने वाला राज खुलने वाला है। अनुपमा को पता चलेगा कि वह औरत गिरिजा एक गैंगरेप विक्टिम है, और उसने खुद को बचाने के लिए अनुपमा के आगे हाथ-पैर जोड़े। यह जानकर अनुपमा को सदमा लगेगा कि सोनू ने ही गिरिजा के साथ बलात्कार किया है।

गिरिजा को इंसाफ दिलाने थाने जाएगी अनुपमा

गिरिजा की दर्दनाक कहानी सुनकर अनुपमा पूरी तरह से हिल जाएगी। वह तुरंत यह फैसला लेगी कि वह गिरिजा को इंसाफ दिलाकर ही दम लेगी। अपने इस फैसले में अनुपमा, देविका का साथ पाएगी और दोनों मिलकर गिरिजा के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी करेंगी। न्याय की इस लड़ाई में अनुपमा गांव के लोगों को भी सोनू और प्रकाश की घिनौनी हरकतों के बारे में बताएगी।

प्रकाश से मोर्चा और राही का अपहरण

थाने में शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही अनुपमा, जमाने के सामने प्रकाश के खिलाफ मोर्चा खोल देगी। अनुपमा की यह हिम्मत देखकर प्रकाश और उसके गुंडे भड़क जाएंगे। अनुपमा को सबक सिखाने के लिए प्रकाश के लोग उसे सबसे बड़ा सदमा देने की कोशिश करेंगे— वे राही को किडनैप कर लेंगे। राही के अपहरण की खबर सुनकर अनुपमा की हालत खराब हो जाएगी, लेकिन वह हार नहीं मानेगी। अनुपमा एक बार फिर से डंडा उठाएगी और अपने पूरे गैंग के साथ प्रकाश को सबक सिखाने निकल पड़ेगी। वह प्रकाश के खिलाफ सबूत जमा कर सोनू को जेल भेजने का इंतजाम भी करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com