अनुपम खेर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से की मुलाकात, शेयर की खास तस्वीरें
Anupam Kher Instagram Post: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की और उसकी तस्वीर और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupam Kher Meet UK PM: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं और हमेशा सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में यूके-इंडिया साझेदारी के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस खास मौके पर उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मिलने का अवसर मिला, जिसे लेकर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने कीर स्टार्मर के भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह गर्मजोशी से भरा था और इसमें भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत रिश्तों और भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया गया।
अनुपम खेर ने कीर स्टार्मर से की मुलाकात
अभिनेता ने यह भी साझा किया कि प्रधानमंत्री को उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ बेहद पसंद है। यह जानकर अनुपम खेर को खासा उत्साह मिला। इस आयोजन के लिए उन्होंने ब्रिटिश हाई कमिश्नर हरजिंदर कांग का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने रिसेप्शन के सुचारु संचालन में मदद की।
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
यह कार्यक्रम विशेष रूप से भारत और ब्रिटेन के सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। रिसेप्शन में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की गई और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के विचार साझा किए गए।
ये भी पढ़ें- सुनील शेट्टी पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, बिना इजाजत फोटो इस्तेमाल करने वालों पर की कार्रवाई की मांग
एक्टर ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छोड़ी छाप
अनुपम खेर लंबे समय से भारतीय सिनेमा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ ने वैश्विक स्तर पर खूब सराहना बटोरी थी। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन गुरिंदर चड्ढा ने किया था।
हालांकि, फिल्म की कहानी एक ब्रिटिश भारतीय सिख लड़की की है, जो अपने परिवार की इच्छाओं के खिलाफ जाकर फुटबॉल खेलना चाहती है, जबकि उसके माता-पिता चाहते हैं कि वह वकील बने और शादी करे। फिल्म का नाम प्रसिद्ध फुटबॉलर डेविड बेकहम के फ्री किक मारने की कला से प्रेरित है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा केइरा नाइटली और परमिंदर नागरा ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
