एकता कपूर संग दोबारा काम की इस एक्ट्रेस ने जताई इच्छा, बोलीं- मैं उनकी फैन…
Anjum Fakih-Ekta Kapoor: टीवी एक्ट्रेस अंजुम फाकीह ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि वह दोबारा एकता कपूर संग काम करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने अपने लाइफ से जुड़े किस्से भी शेयर किए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अंजुम फकीह और एकता कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anjum Fakih Again Work With Ekta Kapoor: टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अंजुम फाकीह को आज हर कोई जानता है। उन्होंने ‘कुंडली भाग्य’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ जैसे सुपरहिट शोज में दमदार अभिनय से टीवी इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
दरअसल, हाल ही में अंजुम ने निर्माता एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अंजुम ने कहा कि वह एकता कपूर और शोभा कपूर की बड़ी फैन हैं और अगर उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ दोबारा काम करने का मौका मिला, तो वह बिना हिचकिचाहट ‘हां’ कहेंगी।
एकता कपूर संग दोबार काम करेंगी अंजुम फाकीह
उन्होंने यह भी कहा कि एकता कपूर के साथ काम करना हमेशा उनके करियर के लिए खास अनुभव रहा है। इस बातचीत के दौरान अंजुम ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रीबूट को लेकर भी उत्साह जताया और कहा कि अगर इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला तो वो जरूर चाहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
हालांकि, एकता कपूर के शो के बाद अंजुम जल्द ही एक नए और अनोखे रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में नजर आने वाली हैं, जो जल्द ही जी टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो में 11 शहरी लड़कियां गांव की सादगी भरी जिंदगी को अपनाने और वहां की चुनौतियों का सामना करती नजर आएंगी। शो को रणविजय सिंह होस्ट करेंगे।
शो के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए अंजुम ने कहा, “हम शहर की लड़कियां हैं और गांव की जिंदगी जीने का अनुभव बहुत खास होने वाला है। यह एकदम अलग और रोमांचक शो है, जिसे पहले शायद किसी ने नहीं देखा होगा।”
ये भी पढ़ें- सैयारा से चमकी अनीत पड्डा की किस्मत, हाथ लगी तीन फिल्म! फिर मचाएंगी धमाल
एक्ट्रेस ने जिंदगी से जुड़े किस्से का किया खुलासा
अंजुम ने यह भी बताया कि उनका जन्म गांव में हुआ था, लेकिन बीते 15 साल से वह वहां नहीं गई हैं। अब एक नए गांव में जाकर पारंपरिक जिंदगी जीना उनके लिए एक नया अनुभव होगा।
हंसते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैंने चूल्हे पर खाना बनाना सिर्फ टीवी या फिल्मों में देखा है। मेरी दादी गांव में ऐसा करती थीं, लेकिन मैंने कभी ट्राय नहीं किया। चूल्हा जलाने पर धुआं आंखों में बहुत चुभता है, अब देखना है कैसे मैनेज करूं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
