Ekta Kapoor ने 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' को लेकर दिया बड़ा इशारा, जानें क्या कहा

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अलग-अलग मूड्स में दिख रही हैं। बैकग्राउंड में 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' का ट्यून बज रहा था, जिससे उन्होंने एक हिंट दिया और फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी।
Ekta Kapoor ने 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' को लेकर दिया बड़ा इशारा, जानें क्या कहा
एकता कपूर (फोटो- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: भारतीय टेलीविजन की क्वीन मानी जाने वाली एकता कपूर ने हाल ही में अपने सबसे चर्चित और ऐतिहासिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और अब लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि क्या यह शो फिर से टीवी पर लौटने वाला है?

एकता कपूर ने इस वीडियो में अपने अलग-अलग मूड्स को दिखाया है, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वह है बैकग्राउंड में बजता हुआ शो का आइकॉनिक ट्यून, जिसने दशकों तक दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यादों की धुन..." जिससे फैंस को यह अंदेशा हो रहा है कि शायद शो की रीबूट या रीमेक वर्जन पर काम चल रहा है।

एकता कपूर के इस हिंट ने उन लाखों दर्शकों के लिए उम्मीद जगा दी है जो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए अवतार का इंतजार कर रहे हैं। शो की मूल कहानी तुलसी वीरानी और विरानी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी और इसने भारतीय टेलीविजन पर नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। इस बीच, एकता कपूर को हाल ही में 51वें इंटरनेशनल एम्मी अवार्ड्स में इंटरनेशनल एम्मी डायरेक्टरेट अवार्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा एकता कपूर को भारत सरकार की ओर से पद्म श्री जैसे बड़े नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

एकता हाल ही में WAVES समिट 2025 में भी शामिल हुईं, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2025 लॉन्च की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की फिल्म लोकेशनों और संस्कृति की प्रशंसा करते हुए फिल्म इंडस्ट्री को वहां विस्तार देने की बात कही। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ नए अंदाज में लौटेगा, या यह सिर्फ एक पुरानी याद का जश्न था। फैंस को जल्द ही इस पर किसी आधिकारिक एलान का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com