आंद्रे रसेल के IPL से संन्यास पर शाहरुख खान का रिएक्शन, बोले- ‘दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी’
Andre Russell IPL Retirement: आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास ले लिया है और KKR के पावर कोच बनेंगे। शाहरुख खान ने रसेल को भावुक धन्यवाद कहा और नई भूमिका पर बधाई दी।
- Written By: अनिल सिंह
IPL से संन्यास के बाद आंद्रे रसेल बनेंगे KKR के पावर कोच, शाहरुख खान ने कहा- 'जिंदगी भर के लिए...'
SRK On Andre Russell IPL Retirement: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अभिन्न अंग रहे आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया है। रसेल 2014 से लगातार केकेआर फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं और अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जिताए हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वह टीम के साथ जुड़े रहेंगे और नई भूमिका निभाएंगे।
रसेल के इस बड़े फैसले पर केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने रसेल को धन्यवाद कहा और उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
शाहरुख खान ने दी नई भूमिका पर बधाई
आंद्रे रसेल ने IPL 2026 की नीलामी से ठीक पहले अपने संन्यास का एलान किया और साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वह अब KKR के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे और पावर कोच की भूमिका निभाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सत्या आज रिलीज होती तो भी ब्लॉकबस्टर होती, Manoj Bajpayee ने बताया कैसे फिल्म ने बदल दी हिंदी सिनेमा की दिशा
Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस
Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
शाहरुख खान ने रसेल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनके केकेआर में दिए गए योगदान के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “शानदार यादों के लिए शुक्रिया, आंद्रे। हमारे शानदार योद्धा। केकेआर में आपका योगदान यादगार है और एक खिलाड़ी के तौर पर अब आपकी शानदार यात्रा का एक और चैप्टर… पावर कोच के रूप में।”
Thank you for the wonderful memories, Andre. Our Knight in shining armour!!! Your contribution to @KKRiders is one for the books… and here’s to another chapter in your fantastic journey as a sportsman… The power coach – passing down the wisdom, the muscle and of course the… https://t.co/P9l6gBwoXR — Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 30, 2025
“जिंदगी भर के लिए मसल रसेल!”
शाहरुख खान ने रसेल के केकेआर छोड़ने पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए आगे लिखा कि वह उन्हें किसी और टीम की जर्सी में नहीं देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे पर्पल और गोल्ड बॉयज को ज्ञान और ताकत देते हुए आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। और हां, कोई भी दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी मेरे दोस्त… जिंदगी भर के लिए मसल रसेल! पूरी टीम और खेल से प्यार करने वाले सभी लोगों की तरफ से लव यू।”
ये भी पढ़ें- अशनूर कौर ने 21 साल की उम्र में ‘बिग बॉस 19’ से कमाए लाखों, जानें TV एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ
रसेल ने कहा: ‘घर नहीं छोड़ रहा हूँ’
आंद्रे रसेल ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, “मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूँ। आईपीएल का यात्रा शानदार रही, 12 वर्षों की यादें और केकेआर परिवार से काफी प्यार मिला।” उन्होंने प्रशंसकों को यह भी आश्वासन दिया कि वह अभी भी दुनिया की अन्य लीग में छक्के लगाना और विकेट लेना जारी रखेंगे। सबसे खास बात यह है कि रसेल ने स्पष्ट किया कि वह केकेआर परिवार को नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “सबसे अच्छी बात यह है कि मैं घर नहीं छोड़ रहा हूँ। आप मुझे नई भूमिका में देखेंगे। केकेआर के सहायक स्टाफ के तौर पर 2026 में पावर कोच। नया अध्याय, लेकिन वही ऊर्जा, हमेशा नाइट का हिस्सा।”
