धर्मेंद्र के निधन पर शाहरुख खान का इमोशनल पोस्ट, बोले- मेरे पिता समान थे, हमेशा अमर रहेंगे

Shah Rukh Khan Emotional Post on Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन पर बॉलीवुड शोक में डूबा है। शाहरुख खान ने इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें पिता समान बताया और कहा कि उनकी आत्मा और काम हमेशा अमर रहेंगे।
dharmendra death shah rukh khan emotional tribute father post
धर्मेंद्र के निधन पर शाहरुख खान का इमोशनल पोस्ट
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Emotional Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने मनोरंजन जगत में गहरा शोक फैला दिया है। 24 नवंबर को उनके निधन की खबर ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री और करोड़ों फैंस को झकझोर कर रख दिया। जहां फैमिली इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही है, वहीं फिल्म जगत के बड़े-बड़े सितारे भी उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने भी धर्मेंद्र को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर धर्मेंद्र के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें धर्मेंद्र उन्हें प्यार से आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शाहरुख ने दिल छू लेने वाला संदेश लिखा कि रेस्ट इन पीस धरम जी। आप मेरे लिए फादर फिगर समान थे। मुझ पर हमेशा प्यार और आशीर्वाद बरसाने के लिए धन्यवाद। यह न सिर्फ उनके परिवार बल्कि दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। आप अमर हैं, और आपकी आत्मा आपकी फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के जरिए हमेशा जिंदा रहेगी। ढेर सारा प्यार।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में कई बड़े सितारे पहुंचे, जिनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, गोविंदा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे नाम शामिल थे। एक्ट्रेस काजोल को भी धर्मेंद्र के घर पर देखा गया। शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, करण जौहर और आशा पारेख ने भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा

बता दें कि धर्मेंद्र पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान कभी उनकी हालत गंभीर हुई, तो कभी सुधार भी नजर आया। डॉक्टरों के निर्देश पर कुछ समय बाद उन्हें घर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी रहा। लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

धर्मेंद्र के निधन से टूटा पूरा परिवार

उनके निधन से हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल सहित पूरा परिवार टूट गया है। हेमा मालिनी को श्मशान घाट पर नम आंखों के साथ देखा गया, जहां उन्होंने हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दी। धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत है। उनका काम, उनका स्वभाव और उनकी सरलता हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com