Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस

Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक के बीच खुलकर चर्चा हुई। हालांकि इस गॉसिप पर यूजर्स ने दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 26, 2026 | 02:47 PM

हिना खान और रुबीना दिलैक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Hina Khan Rubina Dilaik Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रचाई गई तीसरी शादी लगातार चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जहां मनोरंजन जगत में उनके इस फैसले पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, वहीं टेलीविजन की दो फेमस एक्ट्रेसेस रुबीना दिलैक और हिना खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय सामने रखी है। यूट्यूब शो ‘द पॉइंट ऑफ व्यू’ के दौरान दोनों के बीच हुई यह चर्चा अब एक नए विवाद का कारण बन चुकी है और दर्शक इन एक्ट्रेसेस की बातों से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।

‘द पॉइंट ऑफ व्यू’ शो में मेन बहस इस मुद्दे पर छिड़ी थी कि क्या किसी कलाकार का व्यक्तिगत आचरण उसकी व्यावसायिक सफलता को प्रभावित करता है। रुबीना दिलैक का मानना था कि यदि कोई एक्टर अच्छा इंसान नहीं है, तो जनता उसकी फिल्मों को नकार देती है। हालांकि जब बात आमिर खान के 3 निकाहों पर पहुंची तो दोनों अभिनेत्रियों की राय बंटी नजर आई। हिना ने तर्क दिया कि समाज बार-बार शादी करने वालों को आसानी से स्वीकार नहीं करता, जबकि रुबीना का कहना था कि आमिर के पास वफादार फैंस हैं जो उनके व्यक्तिगत जीवन से परे उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं।

समाज और बहुविवाह पर हिना खान की दो टूक राय

शो के दौरान हिना खान ने साफ किया कि आम जनता के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि कोई व्यक्ति बार-बार रिश्ते क्यों बदल रहा है। उन्होंने आमिर खान की अपनी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ कायम दोस्ताना संबंधों की सराहना भी की।

सम्बंधित ख़बरें

Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी

Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा

‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?

गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज

इसके बावजूद उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा सामाजिक ताना-बाना एक से अधिक शादियों और तलाक को सहजता से नहीं लेता है। इस पर रुबीना ने सवाल उठाया कि किसी को उसके निजी फैसलों के आधार पर क्यों आंका जाना चाहिए।

अभिनेत्रियों की गॉसिप से इंटरनेट पर भड़का लोगों का गुस्सा

दोनों एक्ट्रेसेस ने भले ही आमिर खान के व्यक्तिगत व्यवहार और पूर्व पत्नियों के साथ उनके मधुर संबंधों की तारीफ की हो, लेकिन दर्शकों को उनका दूसरों की जिंदगी पर इस तरह चर्चा करना पसंद नहीं आया।

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा

सोशल मीडिया पर इस शो का क्लिप सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने अभिनेत्रियों को ट्रोल करते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वे दूसरों की निजी जिंदगी पर टीप टिप्पणी कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने तो हिना खान को अनफॉलो करने तक का ऐलान कर दिया।

Hina khan rubina dilaik controversy discuss aamir khan third marriage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 02:47 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood Gossips
  • Entertainment News
  • hina khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.