Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
Pamela Serena Lock Upp 2 Confession: 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना ने क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करने का सनसनीखेज खुलासा किया है। सेरेना ने बताया कि वह क्रिकेटरों के गुप्त टिप्स के जरिए दांव लगाती थीं।
- Written By: यति सिंह
पामेला सेरेना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pamela Serena Betting Story: ओटीटी के फेमस और पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शो के दौरान खुद को एलिमिनेशन से सुरक्षित करने के लिए जब कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने बजर दबाया, तो हर कोई हैरान रह गया। बजर बजते ही स्क्रीन पर ‘मैच फिक्सिंग’ जैसे गंभीर शब्द चमकने लगे। दर्शकों और शो के बाकी प्रतिभागियों को लगा कि शायद कोई बहुत बड़ी सनसनीखेज बात सामने आने वाली है। इसके तुरंत बाद पामेला ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा सच बयां किया, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
पामेला सेरेना ने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि जब वह पढ़ाई कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई जो कई नामी क्रिकेटरों का बेहद करीबी दोस्त था। उसी दोस्त के जरिए उन्हें मैचों के परिणाम और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन से जुड़ी गोपनीय जानकारियां मिलने लगीं। क्रिकेट टीम के अंदर से मिलने वाली इस सीधी सूचना का फायदा उठाकर पामेला ने लंदन के सट्टा बाजार में दांव लगाना शुरू कर दिया। बुकीज के जरिए लगाए गए इन दांवों से उन्होंने कम समय में ही काफी मोटी रकम कमा ली थी।
आसान पैसों का लालच और बाद में हुआ पछतावा
अपने इस राज को उजागर करते हुए पामेला के चेहरे पर कोई गर्व का भाव नहीं था। उन्होंने बहुत ही साफ शब्दों में बताया कि उन्हें इस कदम पर बिल्कुल भी फक्र नहीं है। उन्होंने बताया कि उस उम्र में आसानी से मिलने वाले पैसों के लालच ने उन्हें इस रास्ते पर धकेल दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Lock Upp 2: बरसों पुरानी दुश्मनी की दिखेगी झलक, हिना खान ने शिल्पा शिंदे को किया रोस्ट
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
हालांकि यूके में सट्टेबाजी कानूनी रूप से वैध है, लेकिन पामेला को बाद में इस बात का अहसास हुआ कि पैसे कमाने का यह तरीका नैतिक रूप से पूरी तरह गलत था। वक्त के साथ उन्हें अपनी इस गलती का अहसास हुआ और उन्होंने सट्टेबाजी से पूरी तरह दूरी बना ली।
ब्यूटी क्वीन से लेकर रियलिटी शो तक का सफर
पामेला सेरेना की पहचान केवल इस विवाद तक सीमित नहीं है। वह ‘मिस यूनिवर्स दुबई 2021’ और ‘मिस यूएई वर्ल्ड 2022’ जैसे बड़े खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यूनाइटेड किंगडम में जन्मीं पामेला भारतीय मूल की एक सफल बिजनेसमैन हैं, जो लंबे समय से दुबई में रियल एस्टेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: ‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘देसी ब्लिंग’ से उन्हें ग्लोबली काफी पॉपुलेरिटी मिली थी। अब ‘लॉक अप 2’ के मंच से अपने इस पुराने राज का खुलासा करके उन्होंने एक बार फिर से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
