आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का नया गाना ‘सासुजी सुनीं’ आउट, नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल
Sasuji Suni Song From Saas Bahu Yamraj: आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की फिल्म 'सास बहू यमराज' का गाना 'सासुजी सुनीं' रिलीज हो गया है। इसमें सास-बहू के बीच मजेदार नोकझोंक दिखाई गई है।
- Written By: अनिल सिंह
Sasuji Suni Song From Saas Bahu Yamraj (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Amrapali Dubey New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत की ‘क्वीन’ आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सास बहू यमराज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुधवार को एक बड़ी सौगात आई। मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘सासुजी सुनीं’ आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया है। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा दी है, जिसमें सास और बहू के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक को बेहद मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है।
फिल्म में आम्रपाली के साथ अभिनेता विक्रांत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘सासुजी सुनीं’ गाने में पारिवारिक रिश्तों की मिठास और तकरार का जो तड़का लगाया गया है, उसने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल
जब डूबते रहे आशीष विद्यार्थी, कैमरे चलते रहे…लोग समझते रहे शूटिंग का हिस्सा, पुलिसकर्मी बने फरिश्ता
मधुर आवाज और मजेदार बोल का संगम
इस गाने को मशहूर गायिका अल्का झा ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत ओम झा ने तैयार किया है। गाने के मजेदार बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं, जो सीधे तौर पर भोजपुरी घरों के परिवेश से मेल खाते हैं। आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों से इसे देखने की अपील की। गाने के वीडियो में आम्रपाली अपनी रूठी हुई सास को मनाते हुए दिख रही हैं, जो फिल्म के हल्के-फुल्के मिजाज को बखूबी बयां करता है।
ये भी पढ़ें- लड़ेंगे बच्चू, आखिरी दम तक !!!! अजित पवार के निधन के अमिताभ बच्चन की पोस्ट देख चकराए यूजर्स
जब यमराज और चित्रगुप्त बने ‘भाई’
संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प और हटकर है। फिल्म में आम्रपाली और विक्रांत कोर्ट मैरिज कर ससुराल पहुंचते हैं, लेकिन उनकी सास कलावती को यह रिश्ता मंजूर नहीं होता। बाद में सामाजिक मर्यादा के लिए दोनों की दोबारा शादी होती है। कहानी में असली रोमांच तब आता है जब यमराज और चित्रगुप्त की एंट्री होती है। दिलचस्प मोड़ यह है कि सास और बहू दोनों ही यमराज को अपना भाई बना लेती हैं, जिससे कहानी में हास्य और ड्रामा का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।
‘सास बहू यमराज’ की स्टार कास्ट
रोशन सिंह द्वारा निर्मित इस फिल्म में केवल आम्रपाली और विक्रांत ही नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इनमें समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, रितु चौहान और अवधेश मुखिया शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। भोजपुरी सिनेमा में सास-बहू के विषयों पर आधारित फिल्में हमेशा हिट रही हैं और ‘सास बहू यमराज’ भी इसी राह पर चलती दिख रही है।
