लड़ेंगे बच्चू, आखिरी दम तक !!!! अजित पवार के निधन के अमिताभ बच्चन की पोस्ट देख चकराए यूजर्स

Amitabh Bachchan Tweet: अजित पवार के निधन के बाद अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट "लड़ेंगे बच्चू" ने फैंस को हैरान कर दिया है। लोग इसके पीछे का मतलब ढूंढने में जुटे हैं।
Amitabh Bachchan Post Ajit Pawar Death
Amitabh Bachchan Post After Ajit Pawar Death (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन ने पूरे देश को शोक की लहर में डुबो दिया है। बुधवार सुबह बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में 66 वर्षीय दिग्गज नेता ने अपनी जान गंवा दी। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों जैसे अक्षय कुमार, सोनू सूद और कमल हासन ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। हालांकि, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एक रहस्यमयी पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

जहां पूरी दुनिया अजित पवार को श्रद्धांजलि दे रही है, वहीं बिग बी के 'कोड' वाले ट्वीट ने यूजर्स को उलझन में डाल दिया है कि क्या यह पोस्ट राजनीति से प्रेरित है या महज एक इत्तेफाक।

बारामती विमान हादसा: राख में तब्दील हुआ चार्टर्ड प्लेन

बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे एक ऐसी खबर आई जिसने सबको झकझोर दिया। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में अजित पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना ने सुरक्षा मानकों और तकनीकी रखरखाव पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्षय और कमल हासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "अजीत पवार जी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

वहीं साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने भावुक होते हुए लिखा कि इस हादसे से वे बेहद दुखी हैं और उनकी संवेदनाएं सुनेत्रा पवार व अन्य मृतकों के परिवारों के साथ हैं। मनोरंजन जगत के लगभग हर छोटे-बड़े कलाकार ने इस राष्ट्रीय क्षति पर शोक व्यक्त किया है।

अमिताभ बच्चन के 'अनोखे' ट्वीट पर मचा बवाल

इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने चिर-परिचित अंदाज में लिखा— "लड़ेंगे बच्चू, आखिरी दम तक!!!!"। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग चकरा गया।

लोग एआई टूल 'Grok' से पूछ रहे हैं कि इस लाइन का असल मतलब क्या है। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब पूरा देश अजित पवार के लिए शोक मना रहा है, तब बिग बी ने उनके लिए कुछ लिखने के बजाय यह 'फाइटिंग स्पिरिट' वाली बात क्यों लिखी? फैंस अब उनके इस रहस्यमयी कोड का मतलब निकालने में जुटे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com