Ammy Virk ने 200 घरों को लिया गोद, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
Punjab Flood: पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावितों के लिए एक पोस्ट लिखी और मदद की पेशकश की। उन्होंने 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया है।
- Written By: अनिल सिंह
एमी विर्क ने पंजाब में बाढ़ पीड़ित 200 घरों को लिया गोद, गुरु रंधावा-सोनू सूद ने भी बढ़ाए मदद के हाथ
Ammy Virk: पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। नदियों के उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए हैं। सैकड़ों गांव पानी में डूब चुके हैं, लोगों के घर उजड़ गए हैं, फसलें तबाह और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं। वहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
पंजाबी सिंगर और एक्टर ने इंस्टाग्राम पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के 200 घरों को गोद लेने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
ये भी पढ़ें- पवन सिंह या खेसारी लाल कौन है भोजपुरी सिनेमा का सोशल मीडिया किंग?
200 घरों को गोद लिया
एमी विर्क ने पोस्ट में लिखा, “पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर दिल दुखता है। अपने लोगों को बिना छत के देखकर मैं पूरी तरह टूट गया हूं। उन्हें राहत देने के लिए एक छोटा सा प्रयास करने जा रहा हूं। हमारी टीम 200 घरों को गोद ले रही है, जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है।”
धारोवाली के पास सहायता शिविर
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आश्रय से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह आशा, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की ताकत देने के बारे में है। आइए हम सभी मिलकर जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें। लोकप्रिय पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा पहले ही बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पंजाब और बाढ़ से प्रभावित सभी राज्यों के लिए प्रार्थना। आइए हम हरसंभव मदद करें। मैं अपने इलाके डेरा बाबा नानक और अपने गांव धारोवाली के पास सहायता शिविर लगा रहा हूं।”
सोनू सूद भी कर चुके हैं मदद का एलान
वहीं बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी मदद के हाथ आगे आए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं पंजाब के साथ हूं। इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे। अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया बेझिझक संदेश भेजें। हम आपकी हरसंभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।”उन्होंने कहा कि पंजाब मेरी आत्मा है। चाहे सब कुछ चला जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम हार नहीं मानते।”
