Akshay Kumar Film Khel Khel Mein Will Knock On Ott Know When And Where It Will Stream
अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
खेल खेल में 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल भी थे। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की स्त्री 2 और जॉन अब्राहम की 'वेदा' से टकराव हुआ।
मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में मिल देखना मिस कर दिए थे। मेकर्स उनको दूसरा मौके दे रही हैं। सिनेमाघरों में चलने के बाद, अक्षय कुमार और फरदीन खान अभिनीत ‘खेल खेल में’ अब ओटीटी पर अपनी यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित ‘खेल खेल में’ 10 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर आएगी।
यह अपडेट नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 1 संदेश प्राप्त हुआ। खेल शुरू होने वाला है। खेल खेल में 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। ‘खेल खेल में’ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, विपुल डी. शाह, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय ने किया है।
खेल खेल में 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल भी थे। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की स्त्री 2 और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ से टकराव हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई क्योंकि ‘स्त्री 2’ ने इसे पीछे छोड़ दिया।
खेल खेल में सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक शाम के लिए इकट्ठा होते हैं, जिसके दौरान वे रात के लिए अपने फोन को सार्वजनिक संपत्ति बनाने के लिए सहमत होते हैं। खेल खेल में के साथ बॉक्स ऑफिस पर वेदा और स्त्री 2 भी रिलीज हुई थी। वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। वहीं स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं।