-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Bobby Deol Pooja Hegde Film Jana Nayagan Collection Day 4
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
- Written By: सोनाली झा
Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में 122.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली।

जन नायकन की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vijay Film Jana Nayagan Collection Day 4: विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। लंबे इंतजार और करीब सात महीने की देरी के बाद सिनेमाघरों में पहुंची इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 21.15 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन रात 9 बजे तक फिल्म ने लगभग 29.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 122.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
‘जन नायकन’ ने केवल चार दिनों की कमाई से कई हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने द ओडिसी, कॉकटेल 2, अल्फा, मैं वापस आऊंगा, है जवानी तो इश्क होना है, चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो 2, राजा शिवाजी, ओ रोमियो और मर्दानी 3 जैसी फिल्मों के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड पार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
छात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
काजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
2026 की दूसरी सबसे बड़ी तमिल फिल्म बनी
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ ‘जन नायकन’ अब 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इस सूची में फिलहाल पहले स्थान पर सूर्या की ‘करुप्पु’ है, जिसने लगभग 198 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी रिकॉर्ड को तोड़ने की होगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार किया जा सकता है।
फिल्म की कहानी
फिल्म में थलापति विजय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्म का दमदार एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ और वीकेंड कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘जन नायकन’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Vijay bobby deol pooja hegde film jana nayagan collection day 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMमुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Jul 26, 2026 | 09:44 PM81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
Jul 26, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














