-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ameesha Patel On Akshay Khanna Success Hard Work Career Story
अक्षय खन्ना की सफलता पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेहनत अब जाकर दिखी है
- Written By: सोनाली झा
Akshay Khanna Success Story: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अक्षय खन्ना की सफलता पर खुलकर तारीफ की और कहा कि यह किसी रातों-रात की उपलब्धि नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, धैर्य और समर्पण का नतीजा है।

अक्षय खन्ना की सफलता पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी
Ameesha Patel on Akshay Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका अभिनेता अक्षय खन्ना को लेकर दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि अक्षय खन्ना की सफलता किसी एक रात की कहानी नहीं है, बल्कि यह सालों की कड़ी मेहनत, धैर्य और समर्पण का परिणाम है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों और अक्षय खन्ना के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
अमीषा पटेल ने बताया कि अक्षय खन्ना के साथ उनकी पहली फिल्म हिमालय पुत्र का ऑफर उन्हें सबसे पहले मिला था, लेकिन उस समय वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं और उम्र भी कम थी। फिल्मों में खास दिलचस्पी न होने की वजह से उन्होंने वह प्रोजेक्ट ठुकरा दिया। हालांकि किस्मत ने उन्हें बाद में अक्षय खन्ना के साथ दो फिल्मों में काम करने का मौका जरूर दिया।
अमीषा पटेल ने कही ये बात
अमीषा ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि अक्षय खन्ना रातों-रात स्टार बन गए, वे गलत हैं। मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा है। यह उनकी कई रातों की मेहनत, सीखने की लगन और ईमानदारी का नतीजा है, जो आज सबके सामने दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अक्षय के पिता विनोद खन्ना और भाई राहुल खन्ना के साथ भी काम किया है और पूरा परिवार बेहद प्रोफेशनल और जमीन से जुड़ा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
बॉर्डर 2 को लेकर जाहिर किया उत्साह
इसके अलावा अमीषा पटेल ने अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर भी उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जब सनी देओल जैसे दमदार कलाकार फिल्म का हिस्सा हों, तो फिल्म का बड़ी कमाई करना तय है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां तारा सिंह हों, वहां 1000 करोड़ की उम्मीद करना गलत नहीं है। एक्ट्रेस ने सलमान खान के आगामी जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी तारीफ भी की।
सलमान खान को बताया नेकदिल इंसान
अमीषा ने सलमान को नेकदिल इंसान और बेहतरीन अभिनेता बताया और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे करियर की कामना की। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर मिलने वाले फैंस के प्यार पर भी खुशी जताई। इंटरव्यू के अंत में अमीषा पटेल ने सभी फैंस को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि दर्शकों का प्यार ही कलाकारों की सबसे बड़ी ताकत होता है।
Ameesha patel on akshay khanna success hard work career story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Jun 25, 2026 | 07:02 PMहाथ में फीता लेकर ताजिया नापने लगे ‘सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, मोहर्रम से पहले फिरोजाबाद में किया निरीक्षण-VIDEO
Jun 25, 2026 | 06:57 PMसिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
Jun 25, 2026 | 06:48 PMLiquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 06:46 PMएनेस्थीसिया ओवरडोज के आरोप के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट; सागर BMC में इलाज बनी मौत की वजह?
Jun 25, 2026 | 06:44 PMवैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
Jun 25, 2026 | 06:35 PMइंदौर में बिहार की युवती और राजस्थान के मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने रोका, मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














