राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल की बढ़ी टेंशन, मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला
Amisha Patel Fraud Case 2017: अमीषा पटेल मुश्किलों में फंस गई है। उनके खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया। साल 2017 के शादी परफॉर्मेंस मामले में अभिनेत्री कोर्ट में पेश नहीं हुईं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमीषा पटेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Amisha Patel Non Bailable Warrant: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल को आज हर कोई जानता है, वह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस कानूनी पेंच में फंस गई हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला 2017 का है और अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप है। कोर्ट के आदेश के बावजूद अभिनेत्री पेश नहीं हुईं, जिससे अदालत ने सख्त रुख अपनाया।
क्यों कानूनी पेंच में फंसी अमीषा पटेल?
सूत्रों के मुताबिक, साल 2017 में अमीषा पटेल को एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ड्रीम विजन के मालिक पवन कुमार वर्मा ने उन्हें 14 लाख 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। अमीषा ने 11 लाख रुपये एडवांस मांगे, जो पवन ने दे दिए। शादी के दिन अमीषा दिल्ली में पहुंचीं और डेस्टिनेशन तक जाने के लिए 2 लाख रुपये और मांगे। पवन ने यह देने से मना किया। इसके बाद अमीषा बिना कोई सूचना दिए वापस लौट गईं।
पवन ने आरोप लगाया कि अमीषा ने एडवांस में लिए गए 11 लाख रुपये वापस नहीं किए। इसके अलावा सुरेश कुमार, राजकुमार गोस्वामी और अहमद शरीफ के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120B, 406, 504, 420 और 506 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
चेक बाउंस में भी बढ़ा रहा है मामला
मामले में बताया गया कि अमीषा ने कथित तौर पर 2 लाख रुपये का चेक भी दिया था, जो बाउंस हो गया। अदालत ने उन्हें 2026 में खुद पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने अब तक अनुपस्थिति बरकरार रखी।
ये भी पढ़ें- राजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
पहले भी कानूनी विवाद में घिर चुकी हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जो अमीषा पटेल को कानूनी संकटों का समाना करना पड़ रहा हो, हालांकि, 2018 में भी एक मामले में फंसी थीं। झारखंड के एक प्रोड्यूसर ने उनकी फिल्म ‘देसी मैजिक’ में 2.5 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए थे। फिल्म कभी पूरी नहीं हुई। 2024 में अमीषा ने पूरी राशि चुका दी, जिसके बाद मामला समाप्त हो गया।
फिलहाल अमीषा पटेल के खिलाफ यह नया गैर जमानती वारंट उनके कानूनी मामलों को और बढ़ा रहा है। अब फैंस और मीडिया यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अभिनेत्री खुद कोर्ट में पेश होकर इस केस को कैसे सुलझाएंगी।
