- Hindi News »
- Entertainment »
- Ameesha Patel Again In Legal Trouble Ordered To Appear On February 27 In Fraud Case
फिर कानूनी पचड़े में फंसी अमीषा पटेल, धोखाधड़ी मामले में 27 फरवरी को पेश होने का आदेश
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। रांची के सिविल कोर्ट में पैसे लेकर फिल्म नहीं करने, धोखाधड़ी और चेक बाउंस के आरोप में उनके खिलाफ केस चल रहा है। जहां से अब एक्ट्रेस को 27 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की अदालत में CrPC की धारा 313 के तहत दोनों आरोपियों का बयान दर्ज किया जायेगा। यह मामला साल 2018 का है। रांची फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमीषा पटेल ने म्यूजिक बनाने के नाम पर उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने संगीत निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म ‘देसी मैजिक’ बनाने के नाम पर अजय सिंह से 2.5 करोड़ रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमीषा पटेल ने शेयर की सलमान खान संग अनदेखी तस्वीरें, बर्थडे सेलिब्रेशन का खास किस्सा किया याद
‘धुरंधर 2’ को अमीषा पटेल ने बताया ओपनर, इंस्टाग्रामर्स पर साधा तंज, कही ये बड़ी बात
जन्म लेते ही मिली VIP ट्रीटमेंट, इंदिरा गांधी खुद पहुंचीं थीं देखने, मां-पापा की शादी की डेट भी की थी फाइनल
अक्षय खन्ना की सफलता पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेहनत अब जाकर दिखी है
दोनों के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, जब जून 2018 में फिल्म रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसों की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इस मामले में अमीषा पटेल को पेशी के लिए कई बार समन जारी किया गया था, बावजूद इसके वह खुद या अपने वकील के जरिए कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। वारंट जारी होने के बाद उन्होंने पिछले साल 19 जून को सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10-10 हजार रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी।
Ameesha patel again in legal trouble ordered to appear on february 27 in fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
Apr 03, 2026 | 08:29 PMसंगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














