-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Allu Arjuna Film Pushpa 2 Hd Print Leaked On Internet Makers Worried About Box Office Collection
पुष्पा 2 की कमाई पर लगेगा ग्रहण! अल्लू अर्जुन की फिल्म HD प्रिंट में हुई लीक
- Written By: अनिल सिंह
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म पर पायरेसी का दीमक लग गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होते ही इसका एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गया है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होते ही इस पर प्राइवेसी का दीमक लग गया है। ‘पुष्पा 2’ का एचडी प्रिंट इंटरनेट पर लीक हुआ है। फिल्म की कमाई पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इस बात को लेकर मेकर्स चिंता में डूब गए हैं। ‘पुष्पा 2’ फिल्म की अगर बात करें तो इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है और यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने से पहले फिल्म की कमाई पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। इंटरनेट पर लीक हुए फिल्म के एचडी प्रिंट की वजह से इसकी कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है।
5 दिसंबर यानी आज ही के दिन गुरुवार को पुष्पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होने के कुछ घंटे के भीतर ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। इतना ही नहीं फिल्म का एचडी प्रिंट कई पायरेसी वाली वेबसाइट्स पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध किया गया है। इस फिल्म को डाउनलोड करने के लिए 240p से लेकर एचडी 1080p तक के रेजोल्यूशन का आप्शन उपलब्ध है। ऐसे में पायरेसी ने सिनेमा जगत के भीतर किस हद तक जड़े जमा रखी है यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- महावतार नरसिंह ही नहीं विष्णु के सभी अवतार का बनेगा यूनिवर्स, हॉम्बले फिल्म्स ने किया खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
1 साल पूरे होने पर अल्लू अर्जुन ने याद किया ‘पुष्पा 2’ का सफर, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
अब जापान में चलेगा अल्लू अर्जुन-रश्मिका स्टारर ‘पुष्पा 2’ का जादू, इस दिन होगी रिलीज
फिल्मों से दूर होने के बाद टैक्सी चलाएगा ये सुपरस्टार, जानें रिटायरमेंट प्लान
‘ऊ अंटावां’ की धुन तुर्की में हुई चोरी! कंपोजर ने सिंगर पर लगाया कॉपी का आरोप
फिल्म का एचडी प्रिंट लीक होने की वजह से फैंस के बीच चिंता साफ देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं कि पायरेसी की वजह से इस फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं मेकर्स की भी चिंता की लकीरें बढ़ गई है, यह कहा जा सकता है, क्योंकि इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है वह हर हाल में इस फिल्म को देखना चाहते हैं, जिन्हें घर बैठे यह फिल्म एचडी प्रिंट में देखने का मौका मिलेगा वह सिनेमा घर जाकर फिल्म देखने का अपना इरादा बदल सकते हैं। ऐसे में इससे फिल्म को नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
पुष्पा 2 फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। लेकिन जिस तरह से फिल्म के एचडी प्रिंट लीक होने का मामला सामने आ रहा है, ऐसे में अब यह कहा जा सकता है कि इसकी वजह से फिल्म की कमाई पर बुरा असर पढ़ने वाला है।
Allu arjuna film pushpa 2 hd print leaked on internet makers worried about box office collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














