-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hombale Films Revealed A Universe For All The Incarnations Of Vishnu After Mahavtar Narasimha
महावतार नरसिंह ही नहीं विष्णु के सभी अवतार का बनेगा यूनिवर्स, हॉम्बले फिल्म्स ने किया खुलासा
- Written By: अनिल सिंह
हॉम्बले फिल्म्स के विजय किरगंदूर ने महावतार सीरीज़ की योजना से जुड़ी बातें की साझा, भगवान विष्णु के अवतारों की अद्भुत कहानियां प्रस्तुत करने की बात कही है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

मुंबई: हॉम्बले फिल्म्स एक धमाकेदार एनिमेटेड सीरीज़ लेकर आ रही है जिसका नाम है महावतार नरसिंह, जिसे डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बनाया है। इस सीरीज़ का मकसद नई जनरेशन को भारत की अमूल्य ऐतिहासिक कहानियों से जोड़ना है। ये प्रोजेक्ट महावतार सीरीज़ की शुरुआत करेगा, जो भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों पर बना बेहतरीन सिनेमेटिक यूनिवर्स होगा। इसका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद, इसने सोशल मीडिया पर तहलका मच दिया है और बता दें कि लोग इसे दिल से पसंद कर रहे हैं। तब से ही फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट एक अलग लेवल पर है।
इस प्रोजेक्ट के पीछे अपनी सोच बताते हुए प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर ने कहा, “जब हमने अश्विन कुमार का विजन और क्लीम टीम की क्रिएटिविटी देखी, तो हम तुरंत ही इससे इंप्रेस हो गए। यह कॉन्सेप्ट उन कहानियों से पूरी तरह मेल खाता है, जो हम पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। महावतार सीरीज़ भगवान विष्णु के अवतारों की अद्भुत कहानियां पेश करेगी, और इस शानदार सफर का हिस्सा बनकर हम बेहद खुश हैं।”
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की रिलीज से पहले रोशन एंड्रूज़ को मिला…
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
ये फिल्म भक्त प्रहलाद की आस्था और उम्मीद की कहानी बताती है, और कैसे भगवान विष्णु नरसिंह का अवतार लेकर बुराई का अंत करते हैं और मानवता को बचाते हैं। रिलीज़ से पहले ही ये फिल्म चर्चा में आ गई है। इसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल IFFI में इंडियन पैनोरमा सेक्शन के तहत प्रीमियर किया गया है।
महावतार नरसिंह का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म क्लीम प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है, जो हॉम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर इसे पेश कर रहे हैं। हॉम्बले फिल्म्स अपनी दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। महावतार नरसिंह का मकसद ऐसा सिनेमा पेश करना है जो लोगों को जोड़ता है, असलियत को दर्शाता है, और दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ता है। एंटरटेनमेंट की ये दमदार टीम एक साथ आकर ऐसा विजुअल अनुभव देने वाली है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। यह फिल्म हमारी सांस्कृतिक धरोहर, बेहतरीन सिनेमा और गहरी कहानी कहने की कला को सेलिब्रेट करती है। इसे 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।
हॉम्बले फिल्म्स अपनी फिल्मों के जरिए दमदार कंटेंट बना रही है। कंतारा, KGF 1 & 2, और सलार: पार्ट 1 – सीज़फायर जैसी फिल्मों से इस प्रोडक्शन हाउस ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने हमेशा दिलचस्प कहानियों वाली फिल्में बनाई हैं। अब वे कंतारा: चैप्टर 1 और सलार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम के लिए तैयार हैं, जो देशभर में मच अवेटेड फिल्मों में से हैं।
Hombale films revealed a universe for all the incarnations of vishnu after mahavtar narasimha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM










