-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Pushpa Song Oo Antava Copied By Turkish Singer Atiye Devi Sri Prasad Plans Legal Action
‘ऊ अंटावां’ की धुन तुर्की में हुई चोरी! कंपोजर ने सिंगर पर लगाया कॉपी का आरोप
- Written By: स्नेहा मौर्या
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ का गाना 'ऊ अंटावां' फिर से सुर्खियों में है। अब फिल्म के कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने एक तुर्की सिंगर पर उनका गाना कॉपी करने का आरोप लगाया है।

तुर्की में कॉपी किया गया पुष्पा का सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: साल 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म का एक गाना ‘ऊ अंटावां मावा…’ ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त हिट हुआ। इस गाने में सामंथा रूथ प्रभु का हॉट और बोल्ड डांस आज भी लोगों के दिलो में बसा है।
वहीं गाने को कंपोज देवी श्री प्रसाद (DSP) ने किया था और इसकी सिंगर इंद्रावती चौहान थीं। लेकिन अब इस सुपरहिट गाने को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। डीएसपी ने आरोप लगाया है कि तुर्की की मशहूर सिंगर ‘अतिए’ ने अपने हालिया गाने ‘एनलायाना’ में उनकी धुन कॉपी की है। दोनों गानों को सुनने पर धुन में समानता साफ महसूस की जा सकती है। यही कारण है कि देवी श्री प्रसाद ने अब इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है।
एक मीडिया इवेंट में बात करते हुए डीएसपी ने कहा कि “ऊ अंटावां को दुनियाभर से लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन अब मुझे पता चला है कि तुर्की में इसे कॉपी किया गया है। अतिए के गाने में जो धुन इस्तेमाल की गई है, वह हूबहू मेरी कंपोजिशन से मेल खाती है। यह सीधी कॉपी है।”
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
डीएसपी ने यह भी कहा कि वह इस मामले को सिर्फ यहीं नहीं छोड़ेंगे, बल्कि कानूनी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस चोरी को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जल्द ही लीगल एक्शन लेंगे।
ये भी पढ़ें- काजोल की ‘मां’ का थिएटर में जलवा बरकरार, 4 दिन में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
हालांकि, उन्होंने एक पॉजिटिव नोट पर ये भी कहा कि, “इस बात की खुशी है कि एक तेलुगू गाना इंटरनेशनल स्तर पर इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे भी कॉपी किया जाने लगा। यह दर्शाता है कि हमारा म्यूजिक भी ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना रहा है।”
वहीं, जब सामंथा से इस गाने में उनके ग्लैमरस लुक को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “किसने सोचा था कि मैं एक आइटम सॉन्ग करूंगी, वो भी इतना बोल्ड। मैंने हमेशा क्यूट और बबली किरदार किए हैं, लेकिन ‘ऊ अंटावां’ ने मेरी छवि ही बदल दी।” फिलहाल अब देखने होगा कि क्या अतिए या उनकी टीम इस आरोप पर कोई सफाई देती है, या फिर यह मामला कोर्ट तक पहुंचता है।
Pushpa song oo antava copied by turkish singer atiye devi sri prasad plans legal action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














