Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लू अर्जुन भगदड़ के लिए नहीं जिम्मेदार, केस वापस लेने को तैयार है मृतक महिला का पति

पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए हैं। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 13, 2024 | 06:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन लोअर कोर्ट की फैसले को एक्टर की तरफ से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। तेलंगाना हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद निचली अदालत के फैसले को बदल दिया और अल्लू अर्जुन को अंतिम जमानत दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि एक्टर को स्वतंत्रता का अधिकार है। वह एक्टर हैं सिर्फ इसलिए उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जा सकता।

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए हैं। अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में महिला की मौत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उन्हें गिरफ्तार किया और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद से उनके फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही थी। अल्लू अर्जुन के फैंस यह सवाल उठने लगे थे कि महिला की मौत के लिए अल्लू अर्जुन जिम्मेदार कैसे हुए? भीड़ को संभालने का जिम्मा एक्टर का नहीं होता।

ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जून से पहले ये स्टार्स भी जा चुके हैं जेल, सलमान से लेकर इन…

सम्बंधित ख़बरें

तेलंगाना में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार; हादसे में छात्रों की मौत

वारंगल में कदम रखा तो जूतों से पीटा जाएगा, कांग्रेस विधायक ने केटी रामा राव को दी धमकी

‘राहुल गांधी को बीच चौराहे फांसी…’, BRS नेता का विवादित बयान; CM रेवंत रेड्डी पर भी कड़ा प्रहार

Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा

मृतक महिला का पति केस वापस लेने को तैयार
वहीं दूसरी तरफ मृतक महिला के पति भास्कर का भी बयान सामने आया है, जिन्होंने कहा है कि उन्हें पता नहीं था कि उनकी शिकायत के कारण एक्टर की गिरफ्तारी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला के पति भास्कर ने कहा है कि वह मामला वापस लेने के लिए तैयार हैं और उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं था, जिसमें उनके पत्नी की मौत हुई है।

Revathi Husband – I’m Ready to withdraw the case.#AlluArjun pic.twitter.com/tOAEFLizjg — Filmy Tollywood (@FilmyTwood) December 13, 2024

अल्लू अर्जुन की टीम ने क्या कहा
इस मामले में अल्लू अर्जुन की टीम की तरफ से भी बयान जारी किया गया है, जिसमें साफ लिखा है कि एक्टर का इसमें क्या कसूर है, जो सिर्फ अपने फैंस से मिलने के लिए इवेंट में शामिल हुए। यह बहुत ही दुखद है कि अल्लू अर्जुन के साथ ऐसा हो रहा है। खासकर जब इस इवेंट के लिए ऑफिशियल परमिशन ली गई थी। ऐसे में भीड़ को संभालने का जिम्मा थिएटर के प्रबंधन और पुलिस प्रशासन का था।

वहीं थिएटर प्रबंधन की तरफ से भी यह कहा गया है कि 4 और 5 दिसंबर को फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए सुरक्षा की मांग की गई थी। भारी मात्रा में लोगों के आने की संभावना पहले से थी। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा की मांग प्रबंधन की तरफ से की गई थी। लेकिन बंदोबस्त की कमी के कारण दुर्घटना हुई और महिला की जान चली गई।

Allu arjun got interim bail from telangana high court a few hours after his arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2024 | 06:28 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Telangana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.