Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट का समन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 22 जून को होना होगा पेश

Allu Arjun Legal Trouble: पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 22 जून को पेश होने का आदेश दिया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 19, 2026 | 03:59 PM

अल्लू अर्जुन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में अल्लू अर्जुन समेत कुल 20 आरोपियों को समन जारी किया है और सभी को 22 जून को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर में हुई दुखद भगदड़ से जुड़ा है। उस दिन फिल्म Pushpa 2: The Rule के प्रीमियर शो का आयोजन किया गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन भी शामिल होने पहुंचे थे। अभिनेता को देखने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ थिएटर के बाहर जमा हो गई थी। भीड़ बेकाबू होने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

चार्जशीट में आरोपी नंबर 11 बने अल्लू अर्जुन

हादसे की जांच पूरी करने के बाद चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को इस मामले में आरोपी नंबर 11 (A-11) के रूप में नामित किया है। वहीं, थिएटर प्रबंधन और आयोजन से जुड़े अन्य लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस का आरोप है कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और अभिनेता के दौरे की पूर्व सूचना भी प्रशासन को नहीं दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा

भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो

मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना

Hyderabad, Telangana: Nampally Court has issued summons to actor Allu Arjun to appear in person before the court on Monday (22nd June) for a hearing. Chikkadpally Police have named Allu Arjun as Accused No. 11 (A11) in the Sandhya Theatre case. The management of Sandhya Theatre… pic.twitter.com/nxjtDgvThi — ANI (@ANI) June 19, 2026

गिरफ्तारी के बाद बितानी पड़ी थी जेल में रात

हादसे के कुछ दिनों बाद, 13 दिसंबर 2024 को पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसी दिन तेलंगाना उच्च न्यायालय से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बावजूद कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। बाद में अभिनेता ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Review: आधुनिक रिश्तों की कहानी पेश करती है शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2

वर्कफ्रंट पर भी व्यस्त हैं अभिनेता

कानूनी चुनौतियों के बीच अल्लू अर्जुन अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, वह निर्देशक एटली की अगली फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी। अब सभी की निगाहें 22 जून की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की कानूनी दिशा तय हो सकती है।

Allu arjun sandhya theatre case pushpa 2 premiere incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 03:59 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.